सावन का पवित्र महीना 6 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है। यह महीना भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है। इस बार सावन के महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है जिस कारण से यह बहुत ही शुभ माना जा रहा है। सावन का महीना 6 जुलाई से आरंभ होकर 3 अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन के महीने की खास बात यह है कि शुरुआत और अंत दोनों ही सोमवार के दिन हो रहा है। सावन के महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक किया जाता है। मान्यता है सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
Sawan Month 2020 Date: 6 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, उससे पहले जान लें भगवान शिव की पूजा के नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन महीने में शिव आराधना का महत्व
मान्यता है सावन के महीने में भगवान शिव के कंधों पर सृष्टि के संचालन का भार होता है क्योंकि चातुर्मास लगते ही भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को बेहद ही प्रिय होता है। इस महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक और अन्य पूजा से सभी तरह की मनोकामना जरूर पूरी होती है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान शिव ने विष का पान किया था इसलिए उनका ताप बढ़ गया था जिस कारण से ही उन्हें सावन के महीने में जलाभिषेक किया जाता है। विवाह संबंधी सभी तरह की बाधाएं सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से दूर हो जाते हैं। इसके अलावा कन्याएं सुयोग्य वर के लिए सोलह सोमवार का व्रत भी रखती है।
सावन में ज्योतिर्लिंग उपासना से प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ, ऐसे कराएं पूजा
शिव पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
बिल्व पत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा दूध, दही, गंगाजल और शहद से भी उन्हें प्रसन्न किया जाता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिन्हें भूलकर भी शिवजी को नहीं अर्पित करना चाहिए। शिव जी की पूजा में केतकी के फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से शिव जी नाराज हो जाते हैं। न ही कभी तुलसी के पत्तों को शिवजी को चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। ध्यान रखें भगवान भोलेनाथ को हमेशा पीतल और कांस्य के बर्तन से ही जल चढ़ाना चाहिए।
सावन में भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, ऐसे कराएं पूजा
सावन 2020 की खास बातें
इस बार सावन के महीने में 29 दिन सावन रहेंगे। दरअसल शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के क्षय होने के कारण ऐसा हो रहा है। सावन के महीने का आरंभ सोमवार के दिन हो रहा है साथ ही सावन का अंतिम दिन भी सोमवार को है। सावन के महीने की शुरुआत सोमवार 6 जुलाई को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग के साथ होगा। चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। इस बार सावन के महीने में 5 सोमवार आएंगे और सावन के महीने में 25 से ज्यादा शुभ योग बन रहे हैं। इस बार 11 सर्वार्थसिद्धि, 3 अमृतसिद्धि और 12 दिन रवियोग रहेंगे। इस तरह के शुभ योगों में की गई भगवान शिव की पूजा से विशेष फल मिलता है।
आर्थिक स्थिति एवं आकस्मिक समस्याओं के निवारण हेतु सावन में कराएं शिव पूजन
पहला सावन सोमवार व्रत- सोमवार, 06 जुलाई 2020
दूसरा सावन सोमवार व्रत- सोमवार, 13 जुलाई 2020
तीसरा सावन सोमवार व्रत- सोमवार, 20 जुलाई 2020
चौथा सावन सोमवार व्रत- सोमवार, 27 जुलाई 2020
पांचवां सावन सोमवार व्रत- सोमवार, 03 अगस्त 2020