मेष राशि- इस माह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आरंभ से ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन से कठिन हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे किंतु, कई बार आपके स्वभाव में उग्रता आएगी जिसके प्रभाव स्वरूप परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। जुलाई के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में परिवर्तन आने के कारण कुछ पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का सामना करना भी पड़ेगा। जुलाई की 29 और 30 तारीख को रहें जरा बचके।
वृषभ राशि- माह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव देगा इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने ना दें। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों के लिए भी शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा रुका हुआ धन आएगा तथा आय के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।जुलाई की 4 और 5 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि- माह के आरंभ से ही ग्रह गोचर आपके लिए अच्छे योग बनाए हुए हैं। अपने साहस एवं सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से कार्य निकलवाने का बेहतरीन अवसर। दैनिक व्यापारियों के लिए माह वरदान की तरह की है। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग की संभावना। मासांत ग्रह गोचर में बदलाव के परिणामस्वरूप नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जुलाई की 2 और 3 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि- माह के आरंभ से ही व्यर्थ भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से कष्टकर समाचार भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो अधिक खर्च करने से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। किसी बाहरी व्यक्ति को अधिक कर्ज देने से बचें, अन्यथा दिया गया धन सही समय पर वापस आने में संदेश रहेगा। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। जुलाई की 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि- माह के आरंभ से ही आपके लिए बेहतरीन कामयाबियों का सुअवसर उपलब्ध रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग लेते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से भी माह बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए तो यह माह वरदान की तरह रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। स्वास्थ्य विशेषकर के जोड़ों के दर्द से सावधान रहें। जुलाई की 6 और 7 तारीख को रहें जरा बचके।