Lucky Zodiac: बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं ये राशियां, हमेशा बनी रहती है भगवान शिव की कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बेहद प्रिय है। कहा जाता है कि भगवान शिव की कृपा दृष्टि इस राशि के जातकों पर सदैव बनी रहती है। महादेव की कृपा से इस राशि के जातक हमेशा सुखी और समृद्धशाली जीवन जीते हैं।
मकर राशि भी शिवजी को बेहद प्रिय है। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों पर भगवन शिव के अलावा शनि देव की भी कृपा बनी रहती है। मकर राशि के लोगों के लिए भगवन भोलेनाथ की उपासना बहुत ही लाभदायी होती है। साथ ही कहा जाता है कि भगवान शिव की कृपा से ही इस राशि के जातक भाग्यशाली बनते हैं।
कुंभ
मेष, मकर के अलावा कुंभ राशि भी भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है। इस राशि के जातकों के लिए शिव आराधना बेहद शुभ और फलदायी होती है। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के जातकों को 'ओम् नमः शिवाय' का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को भी काफी भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि इस राशि के जातक किसी भी कार्य को बिना डरे करते हैं, और कार्य में जोखिम लेने से नहीं डरते हैं, इसी कारण ये सफल होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।