फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए शास्त्रों में क्यों वर्जित है बासं जलाना, धार्मिक ही नहीं इसके पीछे है वैज्ञानिक कारण

Mon, 28 Dec 2020 08:57 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 28 Dec 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Know the religious and scientific reasons behind not burning bamboo
bamboo

कई बार आपने बड़े बुजुर्गो को कहते सुना होगा कि हमें बांस नहीं जलाना चाहिए। बांस का प्रयोग झोपड़ी आदि बनाने में तो किया जाता है, परंतु सनातन परंपरा में बांस जलाने को मना किया जाता है। हिंदू सनातन धर्म में शास्त्रों में बांस जलाना वर्जित बताया गया है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य में हवन आदि करवाते समय बांस का प्रयोग नहीं किया जाता है। क्या आपको पता है कि बांस जलाना केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी सही नहीं माना जाता है। तो वहीं चीनी वास्तु फेंगशुई में भी बासं जलाना शुभ नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि बांस क्यों नहीं जलाते हैं।

Know the religious and scientific reasons behind not burning bamboo
bamboo

क्यों नहीं जलाते हैं बांस
बांस जलाना धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है बांस जलाने से पितृ दोष लगता है। कहते हैं कि यदि कोई बांस जलाता है तो इससे वंश का नाश होता है। इसलिए हिंदू धर्म में पूजा पाठ के समय अगरबत्ती का प्रयोग भी नहीं किया जाता है। धर्म ग्रंथों में कही पर भी अगरबत्ती जलाने का उल्लेख नहीं मिलता है हर स्थान पर धूप लिखा हुआ रहता है। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण बांस की बनी हुआ बांसुरी रखते हैं जो उनकी सबसे प्रिय वस्तु हैं। 
 

Know the religious and scientific reasons behind not burning bamboo
बांस

बांस न जलाने के पीछे वैज्ञानिक तथ्य
बांस जलान पर निकलने वाली गैस स्वास्थय के लिए बहुत हानिकारक होती है। बांस की लकड़ी में लेड और अन्य धातु भी पाई जाती हैं, इसलिए जब आप बांस जलाते हैं तो इससे निकलने वाली ऑक्साइड से न केवल वातावरण दूषित होता है बल्कि इसके कण हवा में घुलने के बाद जब सांस के जरिए आपके शरीर में प्रवेश करते हैं तो आपको लिवर और सांस संबंधित कई तकलीफें हो सकती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the religious and scientific reasons behind not burning bamboo
Bamboo

क्यों नहीं जलाते हैं फेंगशुई में बांस
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में बांस के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार बांस का पौधा सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक होता है। इसलिए इसे जलाना शुभ नहीं माना जाता है। 
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed