फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनलाभ देती है यह माला, जानिए किस माला को धारण करने से क्या लाभ

Mon, 25 Jan 2021 04:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 25 Jan 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Know the benefits of different types of divine mala and how is gives money for you
rudraksha mala

हर धर्म में अलग-अलग पवित्र मालाओं का प्रयोग और धारण किया जाता है। शास्त्रों में कई तरह की पवित्र मालाओं के बारे में बताया गया है। इन मालाओं को धारण करने और मंत्र जाप करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। अलग-अलग देवी-देवताओं के मंत्र जाप और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अलग तरह के मनकों की माला का प्रयोग किया जाता है। इन दिव्य मालाओं को धारण करते समय नियमों को ध्यान में रखने से मनुष्य जीवन की कई तरह की समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। ये मालाएं बहुत ही दिव्य और चमत्कारिक मानी जाती हैं। मालाएं कई प्रकार की होती हैं जैसे रूद्राक्ष माला, स्फटिक माला, तुलसी माला, चंदन माला, कमलगट्टे की माला इत्यादि। इस सभी मालाओं को धारण करने से अलग फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी माला धारण करने से क्या लाभ होता है और कौन सी माला देती है धनलाभ....

Know the benefits of different types of divine mala and how is gives money for you
Sfatik Ki Mala
स्फटिक की माला

स्फटीक का उपयोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और शुक्र ग्रह का दोष दूर करने के लिए किया जाता है। स्फटिक के मोती देखने में कांच की तरह लगते हैं, इसलिए असली स्फटिक की पहचान करना आवश्यक होता है। यदि किसी का शुक्र खराब स्थिति में है, जिसके कारण धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो स्फटिक की माला धारण करने के साथ शुक्र और मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करना चाहिए। इससे आपको धन लाभ होता है।

Know the benefits of different types of divine mala and how is gives money for you
Tulsi Ki Mala
तुलसी माला 

तुलसी की माला बहुत ही शुभ और पवित्र मानी गई है। तुलसी की माला धारण करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस माला को धारण करने से यश और कीर्ति प्राप्त होती है। जीवन के दुखों से मुक्ति प्राप्त होकर सभी सुखों की प्राप्ति होती है साथ ही इससे आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। तुलसी माला धारण करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तुलसी माला धारण करने वालों को कभी भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए न ही मदिरापान या फिर किसी भी तरह की नशीली चीजों से दूर रहना चाहिए। तुलसी माला धारण करने के बाद अपने आचरण को शुद्ध रखना भी आवश्यक होता है, इसलिए तुलसी की माला धारण करने वालों को किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the benefits of different types of divine mala and how is gives money for you
Rudraksh Ki Mala
रूद्राक्ष की माला 

रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओ से मानी गई है। रूद्राक्ष कई प्रकार के पाए जाते हैं जैसे एक मुखी रूद्राक्ष, पांच मुखी, तीन मुखी छह मुखी इत्यादि। रूद्राक्ष की माला धारण करने और इससे जाप करने से भगवान शिव की ही कृपा प्राप्त नहीं होती बल्कि रूद्राक्ष ग्रह-नक्षत्रों को भी संतुलित करता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रूद्राक्ष धाऱण करना काफी लाभदायक है। धन वृद्धि के लिए सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत शुभ फलदायी रहता है। इसके अलावा रूद्राक्ष धारण करने से शनि दोष के बुरे प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। रूद्राक्ष की माला आपके जीवन की सभी समस्याओं का सामाधान करने में सक्षम है।

विज्ञापन
Know the benefits of different types of divine mala and how is gives money for you
Chandan Ki Mala
लाल चंदन की माला

जिस व्यक्ति का मंगल ग्रह खराब हो उसे लाल चंदन की माला धारण करनी चाहिए। लाल चंदन की माला धारण करने से मंगल ग्रह शांत होकर शुभ फल प्रदान करता है। चंदन की माला धारण करने और इससे जाप करने से व्यक्ति के पराक्रम और साहस में वृद्धि होती है। इस माला से मां दुर्गा के बीज मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। माता दुर्गा की कृपा से मनुष्य की संकटो से रक्षा होती है। घर में सुख समृद्धि आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed