फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाना चाहते हैं धन-संपत्ति तो रोज सुबह उठकर जरूर करें ये 5 उपाय

Mon, 25 Jan 2021 09:32 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 25 Jan 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
Doing these tasks every morning brings wealth to the house
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज के समय में जीवन यापन करने और अन्य जरूरतों को पूरा करने और समाज में रहन-सहन के स्तर को ऊपर उठाने के लिए धन बहुत ही महत्वपूर्ण है। यही कारण हैं कि प्रत्येक व्यक्ति जीवन में धन संपत्ति पाना चाहता है। प्राचीन परंपरा में कुछ ऐसे कार्यों के बारें में बताया गया है जिन्हें यदि आप प्रतिदिन सुबह उठकर करते हैं तो आपके घर में धन संपत्ति बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य...

Doing these tasks every morning brings wealth to the house
rangoli
सुबह को द्वार पर बनाएं छोटी सी रंगोली 


रंगोली बनाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। मां लक्ष्मी का स्वागत में इसलिए दीपावली पर खासतौर पर लोग रंगोली बनाते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में समृद्धि बनी रहे तो प्रतिदिन सुबह को उठकर द्वार की साफ-सफाई करके एक छोटी सी सुंदर रंगोली बनानी चाहिए। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी जी आकर्षित होती हैं और आपके घर में वास करती हैं।

Doing these tasks every morning brings wealth to the house
प्रतीकात्मक तस्वीर
घर में तुलसी जल का छिड़काव करें 

 

प्रतिदन सुबह को स्नान करने के पश्चात पूजन करें और तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें तुलसी की कुछ पत्तियां डाल दें। तुलसी मिले जल से घर के मुख्य द्वार और सभी कमरों में छिड़काव करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doing these tasks every morning brings wealth to the house
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
मंदिर में जलाएं घी का दीपक


प्रतिदिन प्रातः उठने के बाद घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इससे आपके ऊपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। जिससे आपके घर में धन की कमी नहीं होती है। शुद्ध घी का दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है। सुबह को पूजा-पाठ करने से आपका पूरा दिन भी सकारात्मक रहता है।

विज्ञापन
Doing these tasks every morning brings wealth to the house
पूजा में तुलसी - फोटो : tulsi shiv puja
तुलसी को जल दें


प्रतिदिन सुबह को स्नानादि करने के पश्चात तुलसी में जल अवश्य देना चाहिए और तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। जिन घरों में नियमित रूप से तुलसी का पूजन किया जाता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तुलसी हरिवल्लभा या विष्णु जी को प्रिय हैं, इसलिए तुलसी पूजा से भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। तुलसी में जल चढ़ाते हुए इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

 
"ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:."

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed