फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवी लक्ष्मी इस तरह के पांच घरों में कभी भी नहीं करती हैं वास, भूलकर भी ना करें ये काम

Tue, 18 Aug 2020 12:14 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
know how to get maa laxmi blessings at your home keep away from these mistakes
laxmi devi

हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को सुख, संपन्नता, वैभव और धन दौलत प्रदान करने वाली देवी माना गया है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी अगर किसी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाए तो वह स्वयं उसके घर पर वास करने आ जाती हैं। ऐसे में हर कोई देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। लेकिन भूलवश कई लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिससे देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और उनके घरों का त्याग कर देती हैं। घर पर देवी लक्ष्मी का वास न होने पर व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां घेर लेती हैं और व्यक्ति गरीबी और अभावों में अपना जीवन गुजारता है। आइए जानते हैं किन घरों पर देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।



हथेली पर यहां बनते हैं करोड़पति योग के निशान, देखिए आपकी हथेली में है क्या?

know how to get maa laxmi blessings at your home keep away from these mistakes
देवी लक्ष्मी

जिन घरों में हमेशा झगड़ा, विवाद, कटु वचन बोलने वाले, अन्न का सम्मान न करने वाले लोग रहते हैं वहां पर देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता हैं। देवी लक्ष्मी वहीं वास करती है जहां पर मधुर बोलने वाले, अन्न का सम्मान करने वाले, सच बोलने और सदाचारी लोग रहते हैं।

Ganesh Chaturthi 2020: 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी, क्यों प्रिय है गणेशजी को दूर्वा और मोदक

know how to get maa laxmi blessings at your home keep away from these mistakes
लक्ष्मी देवी

जिन घरों में सुबह और शाम के वक्त भगवान की पूजा और आरती नहीं होती वहां पर देवी लक्ष्मी ज्यादा देर तक नहीं ठहरती हैं। इसके अलावा अगर किसी घर की महिलाएं शाम के समय सोती हैं और सास-ससुर का अनादर करती हैं वहां देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to get maa laxmi blessings at your home keep away from these mistakes
देवी लक्ष्मी
ऐसे घर जहां के सभी सदस्य सूर्योदय होने के बाद भी देर तक सोते रहे हैं, वहां पर देवी लक्ष्मी लंबे समय तक अपना निवास नहीं बनाती हैं। इसके अलावा जिन घरों में गंदगी और साफ सफाई का अभाव रहता है वहां पर देवी लक्ष्मी नहीं जाती हैं। ऐसे में घर की हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
know how to get maa laxmi blessings at your home keep away from these mistakes
लक्ष्मी देवी
जिन घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों में परिवार के सदस्य एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते हैं और परिवार के बुजुर्गों का अपमान करते हैं उस घर पर देवी लक्ष्मी कभी भी नहीं जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed