हर व्यक्ति का अपना स्वभाव और रंग रूप होता है। उसके अंदर गुण और दोष का समावेश होता है। आज हम जानेंगे कि अप्रैल माह में जिन लोगों का जन्म होता है। उन लोगों का स्वभाव कैसा होता है और उनके अंदर क्या गुण-दोष होते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से..
जिन लोगों का जन्म अप्रैल में होता है वे जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जिस चीज को मन में ठान लेते हैं। उसे पूरा करके ही मानते हैं। हालांकि इस माह में जन्म लेने वाले साहसिक कार्यों में दिलचस्पी रखते हैं। जहां तक शारीरिक रूप रचना की बात है तो इसमें आप खूबसूरत होते हैं। ये लोग अपने रंग-रूप का ज्यादा ध्यान रखते हैं। अपने रंग-रूप को संवारने पर ये ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए ये लोगों को अपनी ओर अधिक आकर्षित करते हैं।
मित्र मंडली में इनका अलग ही प्रभाव देखने को मिलता है। आप दोस्तों के प्रिय तो होते ही हैं, साथ ही रिश्तेदार भी इन्हें बेहद चाहते हैं। वहीं इनके प्रेम जीवन की बात करें तो ये रोमांस करने में आगे होते हैं। अपने पार्टनर को रिझाना इन्हें भलीभांति आता है।
4 of 7
कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल माह में जन्म लेने वाले कला के प्रति समर्पित होते हैं। ये स्वयं ही किसी कला में बेहद दिलचस्पी रखते हैं। इनमें नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा प्रबल होती है। इसलिए ये जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और नयापन इन्हें अच्छा लगता है।
5 of 7
relationship
- फोटो : Pixabay
लेकिन इनका दोष ये है कि ये लोग दूसरों की जिंदगी में हस्तक्षेप करने से बाज नहीं आते हैं। यही दोष इनका इनके लिए कभी-कभार समस्या पैदा कर देता है। दूसरों से इनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं, जिनको संवारने में काफी वक्त लगता है।