फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये तीन राशि वाले जन्म से होते हैं शानदार लीडर, नेतृत्व करने में होते हैं माहिर

Wed, 01 Apr 2020 09:50 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 01 Apr 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
people of these 3 zodiac signs are born leaders
rashi - फोटो : rashi

नेतृत्व करने वाला व्यक्ति समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाता है। वह भीड़ का हिस्सा नही होता है बल्कि, आगे आकर उसका नेतृत्व करता है। ऐसे लोग बेहद प्रभावशाली, राजनेता और सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। समाज में इनका एक अलग ही रुतबा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तीन राशि के लोग होते हैं जो अपने जन्म से ही एक लीडर होते हैं। वे नेतृत्व करने में माहिर होते हैं। इन राशियों में मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के लोग हैं। आइए जानते हैं इनके गुणों के बारे में विस्तार से।

people of these 3 zodiac signs are born leaders
rashi

मेष राशि के होते हैं नेतृत्व क्षमता के गुणी
मेष राशि के जातकों के अंदर जन्म से ही नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित होता है। ये जातक मंगल ग्रह के प्रभाव वाले होते हैं जो दृढ़-निश्चयी, प्रभावशाली एवं बेहद ऊर्जाशाली होते हैं। इस राशि के लोग जो भी कार्य अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर ये सारे गुण इन्हें एक अच्छा नेतृत्वकर्ता बनाते हैं। हालांकि कभी-कभार इनका गुस्से वाला स्वभाव इनके सामने विपरीत परिस्थितियों को पैदा कर देते हैं।

people of these 3 zodiac signs are born leaders
rashi

सिंह राशि के लोग जीते हैं राजा समान जीवन
सिंह राशि के लोगों का स्वभाव एक राजा के समान होता है। यह सूर्य की राशि है और सूर्य एक राजा, प्रधान, प्रशासनिक अधिकारी का प्रतीक होता है। इनका स्वभाव बेहद ही प्रभावशाली होता है। समाज में इस राशि के लोग प्रभुत्वशाली होते हैं। कार्यक्षेत्र में इस राशि के लोग विश्वसनीय और सम्माननीय होते हैं। ऐसे व्यक्ति निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े ओहदे में होते हैं। इस राशि वाले अपने विरोधियों पर भी हावी होते हैं। लोग स्वतः ही इनके नेतृत्व के कायल हो जाते हैं और इनकी राजा समान छवि से प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
people of these 3 zodiac signs are born leaders
rashi

वृश्चिक राशि के होते हैं बेहद प्रभावशाली
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही प्रभावशाली होते हैं। इस राशि के लोग बड़े पैमाने पर सरकारी उच्च पदों पर विराजमान होते हैं। इस राशि के जातक चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी ठोस निर्णय लेने में सहज होते हैं। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। आप दूसरों के कामों में बेवजह हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही किसी को अपने कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त करते हैं। ऐसे जातक अपनी कला या कार्य में दक्ष होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed