फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिदेव की पूजा करते समय नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो कृपा के स्थान पर बनना पड़ सकता है वक्र दृष्टि का पात्र

Fri, 12 Mar 2021 01:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 12 Mar 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Keep these things in mind while worshiping Shani Dev
shani dev

शनि देव अच्छे कार्य करने वालों पर अपनी कृपा करते हैं और अनैतिक कार्य करने वालों को दंड देते हैं। इसलिए उन्हें न्यायधीश न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिष में भी शनि को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि देव के बारे में मान्यता है कि इनकी शुभ दृष्टि से रंक भी पल भर में राजा बन जाता है और वक्र दृष्टि से राजा भी पल भर में रंक हो सकता है। यही कारण है कि लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रयास करते हैं, लेकिन शनिदेव की पूजा करते समय यदि कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो शनिदेव की कृपा के स्थान पर आप उनकी वक्र दृष्टि का शिकार हो सकते हैं।

Keep these things in mind while worshiping Shani Dev
shani dev
शनिदेव की आंखों में न देखें

शनि देव की पूजा करते समय कभी भी उनके ठीक सामने खड़े नहीं होना चाहिए। इसके अलावा भूलकर भी उनकी आंखों में आंखे डालकर नहीं देखना चाहिए। इससे आपको उनकी वक्रदृष्टि का पात्र बनना पड़ सकता है। जिससे आपके जीवन में समस्याएं आती है। लोग कई धूप दीप शनिदेव के ठीक सामने जलाते हैं लेकिन दीप हमेशा मंदिर में रखी शिला पर ही जलाना चाहिए।

Keep these things in mind while worshiping Shani Dev
shani dev
साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

शनिदेव की पूजा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कभी भूलकर गलती से भी गंदे वस्त्र पहनकर पूजा नहीं करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही शनिदेव की पूजा करते समय हमेशा नीले या फिर कालेरंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these things in mind while worshiping Shani Dev
shani dev
शनिदेव की पूजा करते समय रखें दिशा का ध्यान

सभी देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजन करना शुभ माना जाता है, लेकिन शनिदेव की पूजा पश्चिम दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए। शनिदेव को पश्चिम दिशा का स्वामी माना गया है।

विज्ञापन
Keep these things in mind while worshiping Shani Dev
shani dev

शनिदेव की पूजा हमेशा सूर्योदय से पहले या फिर सूर्योदय के बाद की जाती है। इसी तरह से शनिदेव की पूजा में तांबे के पात्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि तांबे को सूर्य की धातु माना गया है। मान्यतानुसार इससे शनिदेव नाराज होते हैं। शनिदेव की पूजा में लोहे की धातु के बर्तनों का प्रयोग करना सही रहता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed