Virgo Yearly Horoscope 2023 Predictions In Hindi: ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध ग्रह बुद्धि और व्यापार के ग्रह माना जाता है। साल 2023 कन्या राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो कन्या राशि की गोचर कुंडली के दूसरे भाव में केतु ग्रह स्थित हैं और चतुर्थ भाव में सूर्य- बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। पंचम भाव में शनि और शुक्र की युति है। इसके साथ ही सप्तम भाव में गुरु ग्रह विराजमान हैं और अष्टम भाव में चंद्रमा और राहु ग्रह स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं कन्या राशि वालों को 2023 करियर, प्यार और स्वास्थ्य के बारे में।
Kanya Rashifal 2023: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल!
करियर
वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2023 कन्या राशि के जातकों को करियर में सही फैसला लेने का प्रयास करना होगा। जनवरी के महीने में करियर मामलों में आपको तरक्की मिलने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन भी हो सकता है या यदि आप व्यापार करते हैं तो अप्रैल के बाद व्यवसाय बदलने के भी योग बनेंगे। खासकर मई में ऐसे योग बनेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच स्थितियों में अच्छा बदलाव आएगा और आपको सफलता मिलेगी।
वित्त
कन्या राशि के जातकों को साल 2023 में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। जनवरी से अप्रैल के अंत तक स्थितियां अच्छी रहेंगी और इस दौरान आप अपने आर्थिक मामलों में जो भी समायोजन करना चाहें कर सकते हैं। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उसके लिए अच्छा रहेगा । अक्टूबर के अंत तक का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यदि आप शेयर बाजार सट्टा, लॉटरी आदि में शामिल हैं तो इस समय आप घाटे में रहेंगे और आर्थिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। नवंबर-दिसंबर में आपको अच्छी सफलता और वित्तीय मामलों में आपको लाभ होगा।
शिक्षा
साल 2023 में कन्या राशि के विद्यार्थियों को अपने अच्छे समय आने का आभास होगा। आपने जो भी मेहनत की है वह बेकार नहीं जाएगी और उसका फल आपको जरूर मिलेगा। साल की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों की पढ़ाई में एकाग्रता कम रहेगी और आपका ध्यान भटकेगा। 17 जनवरी 2023 के बाद जब शनि आपके छठे भाव में गोचर करेगा तब आपके लिए सफलता लेकर आएगा। आप अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और इसके परिणामस्वरूप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होने की संभावना बनेगी इसलिए कड़ी मेहनत करते रहें और एक सही रास्ते पर आगे बढ़ें जिससे आपको सफलता मिल सके। अक्तूबर-नवंबर-दिसंबर में आपको सफलता मिल सकती है और पढ़ाई के लिए विदेश जाने के योग भी बनेंगे।
प्रेम
वर्ष 2023 में कन्या राशि के जातक प्रेम संबंधों में परीक्षा लेते हुए नज़र आएंगे। शनि और शुक्र वर्ष की शुरुआत में आपके 5वें भाव में मौजूद हैं और आपको अपने रिश्ते को मजबूत करने के कई मौके देंगे और अगर आप अपने रिश्ते में सच्चे हैं तो आपके और आपके प्रिय के बीच की दूरी कम होगी और आपका प्यार पनपेगा। वहीं 17 जनवरी के बाद जब शनि छठे भाव में प्रवेश करेगा तब छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ेगा। आपके प्रियजन भी कुछ समय के लिए किसी कारणवश आपसे दूर जा सकते हैं लेकिन यदि आप अपने रिश्ते को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको अपने आप में कुछ बदलाव करने होंगे ताकि आपके प्रियजन आपसे नाराज़ न हों। इस वर्ष विशेष रूप से जनवरी, अप्रैल अगस्त से सितंबर और दिसंबर के दौरान आपके प्रेम में वृद्धि होगी।