Shadi ke Liye Jyotish Upay: अक्सर माता-पिता की चिंता होती है कि लड़की पढ़ी-लिखी, सुंदर और संस्कारी है इसके बावजूद भी शादी में देरी हो रही है। शादी के लिए कभी अच्छे रिश्ते नहीं मिलते। कभी-कभी तो सब कुछ तय होने के बाद भी रिश्ता टूट जाता है। ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि लड़कों के साथ भी होता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और तमाम कोशिश करने के बावजूद भी शादी तक बात नहीं पहुंच पा रही है, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से शीघ्र ही विवाह के योग बनेंगे। आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में...
Astro Tips: शादी में हो रही है देरी तो आजमाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
शीघ्र विवाह के उपाय
शीघ्र ही योग्य जीवनसाथी पाने के लिए विवाह योग्य लड़कियां बृहस्पतिवार का व्रत रखें। साथ ही केले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें। ज्योतिष के अनुसार ये अत्यंत प्रभावी उपाय है।
विवाह की कामना के साथ सोलह सोमवार का व्रत रखें और प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही प्रत्येक सोमवार को सामर्थ्य के अनुसार चने की दाल व सवा लीटर कच्चे दूध का दान करें। शिव जी कृपा से जल्द ही विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।
यदि किसी लड़के की शादी में रुकावट आ रही है तो उसे किसी दूसरे की शादी में जाकर दूल्हे के सेहरा एक बार सिर पर रखना चाहिए। ज्योतिष मान्यता है कि इस उपाय से जल्द विवाह के योग बनने लगते हैं।
जल्द विवाह के गठबंधन में बंधने के लिए खाने में पीले रंग का सेवन बढ़ा दें। ज्योतिष के अनुसार, हल्दी का इस्तेमाल सबसे अच्छा उपाय है। नहाने के पानी में भी एक चुटकी हल्दी का इस्तेमाल करें जल्द ही लाभ मिलेगा।