फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat: आज वट सावित्री व्रत पर करें ये 9 चमत्कारी उपाय, शनि दोष मुक्ति के साथ होगी भाग्य उन्नति

Mon, 30 May 2022 10:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 30 May 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2022 Know These 9 Miracle Remedies in Savitri Fast to Remove Shani Dosh in Hindi
वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Vat Savitri Vrat: आज 30 मई, सोमवार को  वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। हिन्दू धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। इसलिए वट सावित्री व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। विवाहित महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं। इसके लिए विशेष पूजा सामग्री का ध्यान रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को पूर्ण श्रद्धा से रखने पर पति की लंबी आयु व संतान प्राप्ति फलित होती है। इस दिन विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं, उसकी परिक्रमा करती हैं और उसके चारों ओर कलावा बांधती हैं। वैसे तो अमावस्या तिथि ही अपने आप में महत्वपूर्ण तिथि होती है। लेकिन ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधि विधान से करना बेहद लाभकारी होता है। मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती पर कुछ उपाय करना उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय। 

Vat Savitri Vrat 2022 Know These 9 Miracle Remedies in Savitri Fast to Remove Shani Dosh in Hindi
वट सावित्री व्रत - फोटो : अमर उजाला

काले सुरमे का उपाय
शनि जयंती या वट सावित्री व्रत के दिन किसी सुनसान जगह पर एक गड्ढा खोदें और फिर उसमें काला सुरमा डाल दें। ये उपाय आपकी आर्थिक परेशानी को दूर करेगा। 

Vat Savitri Vrat 2022 Know These 9 Miracle Remedies in Savitri Fast to Remove Shani Dosh in Hindi
इस दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष पर मीठा दूध चढ़ाने के बाद तेल का दीपक जलाइए जिसकी बत्ती पश्चिम दिशा में हो। - फोटो : iStock

पीपल के पेड़ का उपाय
इस दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष पर मीठा दूध चढ़ाने के बाद तेल का दीपक जलाइए जिसकी बत्ती पश्चिम दिशा में हो। इसके बाद पीपल वृक्ष की एक-एक परिक्रमा करते हुए ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप कीजिए तथा एक-एक दाना मीठी नुक्ती का चढ़ाइए। इतना करने के बाद शनिदेव की प्रार्थना कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2022 Know These 9 Miracle Remedies in Savitri Fast to Remove Shani Dosh in Hindi
वट सावित्री व्रत - फोटो : istock

काली गाय का उपाय 
वट सावित्री व्रत के दिन बिना कोई निशान वाली काली गाय को 8 बूंदी के लड्डू खिलाइए फिर उसकी परिक्रमा करने के बाद उसके पूंछ से 8 बार अपने सिर को झाड़िए। 

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2022 Know These 9 Miracle Remedies in Savitri Fast to Remove Shani Dosh in Hindi
हनुमान चालीसा पाठ - फोटो : सोशल मीडिया

हनुमान चालीसा पाठ
शनि जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए एक-एक चौपाई पर परिक्रमा कीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed