Jyotish Upay For Good Wealth: हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन धन-धान्य से भरा रहे। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं। कुछ लोग को कम मेहनत में ही काफी सफलता मिल जाती हैं। वहीं कई बार लाख प्रयासों के बाद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती। इसे भाग्य का दोष भी समझ सकते हैं। हालांकि इस वजह से आपको परेशान नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। इन उपायों के जरिए आपके जीवन से न सिर्फ भाग्य दोष दूर होगा बल्कि धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलेंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में....
इन बातों का ध्यान रखेंगे तो हमेशा पास रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और हर शाम उसके सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।
किसी भी व्यक्ति का जूठा भोजन करने से बचें। माना जाता है कि किसी का जूठा भोजन खाने से दरिद्रता का कुछ अंश आपके अंदर आ जाता है। ऐसे में अपने आप को संपन्न बनाए रखने के लिए किसी का जूठा खाने से बचें।
सुखी जीवन के लिए हर किसी को दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इसके अलावा छल से कभी भी पैसा न कमाएं। साथ ही किसी दूसरे के धन और चीजों पर कभी भी नजर न रखें।
कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी थाली में भोजन छोड़ देते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो गुस्से में भोजन फेंक भी देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना लक्ष्मी जी का निरादर होता है इसलिए ऐसा काम बिल्कुल भी न करें।