फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी बीमारियों से होता है ग्रहों का संबंध, ये ग्रह देता है भयंकर रोग, जानें उपाय

Fri, 05 Mar 2021 02:01 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 05 Mar 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
In Astrology Planets and their connection with diseases know remedies
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और उनसे जुड़ी बीमारियां - फोटो : Pixabay

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का संबंध हमारी बीमारियों से होता है। ग्रह किसी न किसी बीमारी के कारक होते हैं। यदि कुंडली में कोई भी ग्रह बलवान स्थिति में होता है तो जातक को उसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। जबकि कमजोर होने पर ग्रह अशुभ फल देते हैं और इन्हीं अशुभ फलों में बीमारियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं किस ग्रह से कौनसी बीमारी होती है और उसके उपचार के लिए ज्योतिष शास्त्र में क्या उपाय हैं। 

In Astrology Planets and their connection with diseases know remedies
ज्योतिष में सूर्य ग्रह - फोटो : Pixabay
सूर्य ग्रह से होती हैं आंख और सिर से जुड़ी बीमारियां 

सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से जातकों को दिल, आंखों और सिर से संबंधित रोग होने लगते हैं। कुंडली में सूर्यदेव की मजबूती के लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए। 

In Astrology Planets and their connection with diseases know remedies
ज्योतिष में चंद्रमा - फोटो : Pixabay
चंद्र ग्रह से होती हैं मानसिक बीमारी 

चंद्र ग्रह का संबंध जल और मन से है। ऐसे में यदि कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को फेफड़ों से जुड़ी बीमारी जैसे खांसी-जुकाम और मानसिक बीमारी होने लगती हैं। कुंडली में चंद्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी की आराधना करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Astrology Planets and their connection with diseases know remedies
ज्योतिष में मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay
मंगल ग्रह से है खून से जुड़ी बीमारियों का संबंध

मंगल ग्रह का संबंध रक्त से है। अत: कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को खून से संबंधित बीमारियां ज्यादा होने लगती हैं। मंगल को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करें और मंगलवार का व्रत करें।

विज्ञापन
In Astrology Planets and their connection with diseases know remedies
ज्योतिष में बुध ग्रह - फोटो : social media
त्वचा रोग देता है बुध ग्रह

बुध ग्रह का संबंध त्वचा से है। बुध ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को त्वचा से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। बुध ग्रह की शुभता पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए गाय को हरी घास खिलाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed