फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर पड़े निशानों को देखकर पहचानें, किस उम्र में उठानी पड़ेगी परेशानी

Mon, 08 Feb 2021 09:48 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 08 Feb 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Identify by looking at the marks on the face at what age you may have to face problems
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत व्यक्ति चेहरे-मोहरे, हाव-भाव और निशानों आदि को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के शरीर के निशान, तिल विभिन्न अंगो का आकार देखकर उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के चेहरे को देखकर पहचाना जा सकता है कि उसकेा जीवन भाग्यशाली, धनवान और सुखी होगा या फिर उसे दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा। इसी के अनुसार चेहरे के कुछ लक्षण और निशानों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से होते हैं वे निशान

Identify by looking at the marks on the face at what age you may have to face problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
कान पर जन्म से निशान होना

सामुद्रिक शास्त्र में जन्म के निशान के बारे में भी बताया जाता है। इसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति कान पर किसी भी प्रकार का कोई निशान उसके जन्म के समय से ही होता है तो उसका बचपन बेहद मुश्किलों भरा रहता है।

Identify by looking at the marks on the face at what age you may have to face problems
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नाक के मध्य भाग पर निशान या तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की नाक पर निशान होता है या फिर कोई तिल या मस्सा नाक के मध्य भाग में होता है। इसका अर्थ माना जाता है कि व्यक्ति को अपनी आयु के 20वें दशक में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Identify by looking at the marks on the face at what age you may have to face problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

चेहरे की तुलना में नाक का रंग सही न होना

यदि किसी व्यक्ति के चेहरे की तुलना में उसकी नाक का रंग वह ज्यादा हल्का या गहरा होता है तो यह इसका अर्थ होता है कि उस व्यक्ति को अपने जीवन के 40वें दशक में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। यह समय परिवार और करियर दोनों से लिए तनावपूर्ण रह सकता है।

विज्ञापन
Identify by looking at the marks on the face at what age you may have to face problems
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : self
माथे की बनावट का समरूप न होना

कहते हैं कि माथे पर व्यक्ति का भाग्य लिखा होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के ललाट (माथे) पर कोई बुरा दिखने वाला निशान, आकृति में खराबी होना आदि किसी तरह का दोष होता है तो ऐसे लोगों की किशोरावस्था परेशानियों में व्यतीत होती है। इन लोगों के माता-पिता के साथ भी संबंध अच्छे नहीं रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed