Shani Sade Sati 2022: जल्द ही नए साल का आगमन होने वाला है। ऐसे में लोगों के मन यह सवाल है कि आने वाला नया साल उनके लिए कैसा और किस तरह की खुशियां लेकर आ रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र काफी हद तक इन सवालों के जवाब देता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि बदलते हैं, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2022 के शुरुआती महीने में सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले शनि ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि देव इससे पहले 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में प्रवेश किया था तबसे लेकर अब तक वह मकर राशि में ही विराजमान हैं। साल 2022 में शनि के मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएंगी तो कुछ राशि वालों को शनि की पीड़ा से मुक्ति मिल जाएगी।
Horoscope 2022: साल 2022 में इन राशि वालों को मिलेगा शनि के प्रकोप से मुक्ति, ये चार राशि वाले होंगे मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि वालों पर चल रही शनि की ढैय्या भी खत्म हो जाएगी। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलने के कारण से इन तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। कार्यो में आ रही बाधाएं सामाप्त हो जाएंगी। आर्थिक और मानसिक स्थिति में अच्छा परिवर्तन देखने को मिलने लगेगा। रूके हुए कार्यों में सफलताएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी।
इन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव
29 अप्रैल 2022 से शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद से मीन राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर शनि का ढैय्या का चरण शुरू हो जाएगा। किसी भी राशि पर शनि की साढ़ेसाती तीन चरणों में चलती है। ऐसे में साल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन होने की वजह से मकर राशि पर आखिरी चरण, कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मीन राशि पर पहला चरण होगा। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ही कष्टकारी होता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि हमेशा कष्ट और अशुभ प्रभाव देने वाले नहीं होते हैं। जिन जातकों कि कुंडली में शनि शुभ भाव में होते हैं वे जातक को मालामाल कर देते हैं। साल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन से मेष, वृषभ, तुला और धनु राशि वालों अच्छा और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इन राशि के जातकों के लिए साल 2022 बहुत ही फलदायी और धनलाभ दिलाने वाला रहेगा। इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।