फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: इस बार होली पर राशि के अनुसार चुनें अबीर गुलाल का रंग, जीवन में आएंगी खुशियां

Mon, 06 Mar 2023 12:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Mar 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
- फोटो : Pixabay

Holi 2023: इस साल 08 मार्च को होली का पावन पर्व मनाया जएगा। वहीं इसके एक दिन पहले यानी 07 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली रंगों के साथ उमंग और उत्साह का भी पर्व माना जाता है। हिंदू धर्म में रंगों को बेहद खास माना गया है। कहा जाता है कि व्यक्ति के जीवन में रंगों का जितना सकारात्मक होता है, उतना ही ये नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में इस बार होली पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कुंडली से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है। साथ ही आपकी किस्मत भी चमक सकती है। तो आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा...



Masane Ki Holi: महादेव की नगरी काशी में खेली जाती है चिता भस्म की होली, जानिए इस विचित्र परंपरा के बारे में

Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
इस बार राशि के अनुसार चुने अबीर गुलाल का रंग, गुडलक लाएगी ये होली - फोटो : अमर उजाला
मेष और वृश्चिक
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और मंगल का रंग लाल माना जाता है। इसलिए इन दोनों ही राशि वालों को होली के दिन लाल रंग, गुलाबी या इससे मिलते-जुलते रंगों और गुलाल से होली खेलनी चाहिए। 
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
इस बार राशि के अनुसार चुने अबीर गुलाल का रंग, गुडलक लाएगी ये होली - फोटो : Istock

वृषभ और तुला 
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र का रंग सफेद और गुलाबी बताया गया है। वैसे तो होली पर सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है, इसलिए आप सिल्वर रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप लोग गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
holi mobile new - फोटो : istock

कन्या और मिथुन
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी युवा ग्रह बुध हैं। बुध का रंग हरा माना जाता है। हरे रंग का प्रयोग इन दोनों राशि के लोगों के जीवन में सुख शांति लाने वाला साबित होगा। हरे रंग के अलावा इन दोनों राशियों के लोग पीले, नारंगी और हल्के गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं। 

विज्ञापन
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
holi new - फोटो : istock
मकर और कुंभ

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। ज्योतिष के अनुसार शनिदेव का रंग काला या नीला माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ तो नीला रंग है। काले रंग से भी होली खेलना संभव नहीं है। ऐसे में आप नीला रंग के अलावा हरे और फिरोजी रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

Rangbhari Ekadashi 2023: कब है रंगभरी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और शिव-गौरी की पूजा विधि 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed