फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rangbhari Ekadashi 2023: रंगभरी एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त और शिव-गौरी की पूजा विधि

Fri, 03 Mar 2023 12:36 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 03 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2023 Date Significance Shubh Muhurat Puja Vidhi Upay News in Hindi
रंगभरी एकादशी - फोटो : अमर उजाला

Rangbhari Ekadashi Date 2023: आज रंगभरी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी मनाई जाती है। इसे आमलकी एकादशी, आंवला एकादशी और आमलका एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ आंवले की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन शिव जी की भी पूजा आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी एकादशी के दिन भगवान शिव शंकर मां पार्वती को पहली बार काशी में लेकर आए थे। इसलिए यह एकादशी बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती को रंग और गुलाल अर्पित किए जाते हैं। साथ ही विधि विधान से पूजा की जाती है। पूजा के बाद बाबा विश्वनाथ मां गौरी के साथ नगर भ्रमण करते हैं। वहीं भक्त शिव-गौरी का स्वागत रंग और गुलाल से करते हैं। इस दिन कशी में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं रंगभरी एकादशी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं महत्व...


 
Rangbhari Ekadashi 2023 Date Significance Shubh Muhurat Puja Vidhi Upay News in Hindi
रंगभरी एकादशी - फोटो : अमर उजाला

रंगभरी एकादशी 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 02 मार्च दिन गुरुवार को सुबह 06 बजकर 39 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन अगले दिन यानी 03 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए इस साल रंगभरी एकादशी 03 मार्च दिन शनिवार को मनाई जा रही है।  

Rangbhari Ekadashi 2023 Date Significance Shubh Muhurat Puja Vidhi Upay News in Hindi
गौना कराकर बाबा विश्वनाथ जब काशी की गलियों में निकले तो भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर बाबा का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

रंगभरी एकादशी पूजन विधि

  • रंगभरी एकादशी के दिन सुबह स्नान करके पूजा का संकल्प लें।
  • घर से एक पात्र में जल भरकर शिव मंदिर जाएं।
  • अबीर, गुलाल, चन्दन और बेलपत्र भी साथ ले जाएं।
  • पहले शिवलिंग पर चंदन लगाएं।
  • फिर बेलपत्र और जल अर्पित करें।
  • इसके बाद अबीर और गुलाल अर्पित करें।
  • भोलेनाथ से अपनी सभी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2023 Date Significance Shubh Muhurat Puja Vidhi Upay News in Hindi
रंगभरी एकादशी - फोटो : अमर उजाला

रंगभरी एकादशी का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव यानी बाबा विश्वनाथ माता पार्वती का गौना कराकर रंगभरी एकादशी के दिन पहली बार काशी लेकर आए थे। तब भक्तों ने शिव जी और माता पार्वती का स्वागत रंग और गुलाल से किया था। यही वजह है कि रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है।

विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2023 Date Significance Shubh Muhurat Puja Vidhi Upay News in Hindi
गौना कराकर बाबा विश्वनाथ जब काशी की गलियों में निकले तो भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर बाबा का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

इस तरह मनाई जाती है रंगभरी एकादशी
इस दिन कशी में बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती की पूरे नगर में सवारी निकाली जाती है। लाल गुलाल और फूलों से उनका स्वागत होता है। रंगभरी एकादशी को काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed