फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: कुंडली में ये योग भंग कर देते हैं राजयोग के प्रभाव, देते हैं भयंकर कष्ट

Sun, 11 Apr 2021 11:52 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 11 Apr 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
here are Ashubh Yog in kundali know effects
कुंडली में अशुभ योग - फोटो : अमर उजाला

कुंडली में सामान्यतः ज्यादातर राजयोगों की ही चर्चा होती है। कई बार ज्योतिषी कुछ दुर्योगों को नजरअंदाज कर जाते हैं जिस कारण राजयोग फलित नहीं होते और जातक को ज्योतिष विद्या पर संशय होता है परन्तु कुछ ऐसे दुर्योग हैं जिनके प्रभाव से जातक कई राजयोगों से लाभांवित होने से चूक जाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही योगों से परिचित कराएंगे जिनके कुंडली में उपस्थित होने से राजयोग भंग हो जाता है। तो आइये जानते हैं वे दुर्योग कौन से हैं और कुंडली में कैसे बनते हैं।

here are Ashubh Yog in kundali know effects
कुंडली में ग्रहण योग - फोटो : अमर उजाला

ग्रहण योग

कुंडली में कहीं भी सूर्य अथवा चन्द्रमा की युति राहु या केतु से हो जाती है तो इस दोष का निर्माण होता है। यदि यह योग चन्द्रमा के साथ बना तो जातक हमेशा डर व घबराहट महसूस करता है और चिड़चिड़ापन उसके स्वभाव का हिस्सा बन जाता है। 

साथ ही मां के सुख में कमी, किसी भी कार्य को शुरू करने के बाद उसे अधूरा छोड़ देना व नए काम के बारे में सोचना इस योग के लक्षण हैं। किसी भी प्रकार के फोबिया अथवा किसी भी मानसिक बीमारी जैसे डिप्रेशन, सिज्रेफेनिया आदि इसी योग के कारण माने गये हैं। यदि चन्द्रमा अधिक दूषित हो जाता है तो मिर्गी, चक्कर व मानसिक संतुलन खोने का डर भी होता है। 

वहीं सूर्य द्वारा बनने वाला ग्रहण योग पिता के सुख में कमी करता है। जातक का शारीरिक ढांचा कमजोर हो जाता है। आंखों व हृदय संबंधी रोगों का कारक बनता है। सरकारी नौकरी या तो मिलती नहीं या उसमें निर्वाह मुश्किल से होता है। डिपार्टमैंटल इंक्वाइरी, सजा, तरक्की में रूकावट आदि सब इसी योग का परिणाम हैं।

here are Ashubh Yog in kundali know effects
गुरु चांडाल दोष - फोटो : Pixabay

गुरु चांडाल दोष

गुरु की किसी भाव में राहु से युति चंडाल योग बनाती है। शरीर पर घाव का चिन्ह लिए ऐसा जातक भाग्यहीन होता है। आजीविका से जातक कभी संतुष्ट नहीं होता, बोलने में अपनी शक्ति व्यर्थ करता है व अपने सामने औरों को ज्ञान में कम आंकता है जिस कारण स्वयं धोखे में रहकर पिछड़ जाता है। यह योग जिस भी भाव में बनता है उस भाव को साधारण कोटि का बना देता है। मतांतर से कुछ विद्वान राहु की दृष्टि गुरु पर या गुरु की केतु से युति को भी इस योग का कारक मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
here are Ashubh Yog in kundali know effects
कुंडली में दरिद्र योग - फोटो : पिक्साबे

दरिद्र योग
लग्न या चन्द्रमा से चारों केन्द्र स्थान खाली हों या चारों केन्द्रों में पाप ग्रह हों तो दरिद्र योग बनता है। ऐसा जातक अरबपति के घर में जन्म में भी ले ले तो भी उसे आजीविका के लिए भटकना पड़ता है व दरिद्र जीवन बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

विज्ञापन
here are Ashubh Yog in kundali know effects
कुंडली में शकट योग - फोटो : सोशल मीडिया
शकट योग

चन्द्रमा से छठे या आठवें भाव में गुरु हो व ऐसा गुरु लग्न से केंद्र में न बैठा हो तो शकट योग का होना माना जाता है। ऐसा जातक जीवन भर किसी न किसी कर्ज से दबा रहता है व सगे संबंधी उपेक्षा करते हैं और जातक अपने जीवन में अनगिनत उतार चढ़ाव देखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed