फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream meaning: सपने में भगवान देखने का क्या होता है मतलब, ये कोई खास संकेत तो नहीं

Sat, 10 Apr 2021 10:18 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 10 Apr 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sapne ka matalab Meaning to see god in dreams
सपने में भगवान को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोते समय सपने आना प्रत्येक मनुष्य के जीवन में स्वाभाविक सी क्रिया है। जानकारों के अनुसार हम जैसा सोचते हैं या बातें करते हैं, जो कुछ भी हमारे मस्तिष्क में चलता है वही हमें सपने में भी दिखाई देता है। कुछ सपने हमें बहुत ही प्रसन्न कर देते हैं। इन्हीं में से एक सपना होता है जब मनुष्य कहता है कि सपने में भगवान को देखा। हम सभी अपने दिमाग में भगवान की एक छवि बनाते हैं। सपने में भी हम भगवान की उसी छवि को देखते हैं। किसी भी व्यक्ति के लिए यह सपना देखना बहुत ही सुखद अहसास होता है लेकिन ऐसा सपना देखने पर व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। वैसे तो सपने में भगवान का आना बहुत शुभ माना जाता है परंतु इसके कई अर्थ माने जाते हैं।आइए जानते हैं कि सपने के माध्यम से भगवान आपको क्या संकेत देना चाहते हैं।

Sapne ka matalab Meaning to see god in dreams
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप अपने स्वप्न में ईश्वर को देखते हैं तो इसका अर्थ हो सकता है कि ईश्वर आपको भक्ति की राह पर चलने का संकते दे रहे हैं। कभी कभी मनुष्य भौतिकता की चकाचौंध में खो जाता है और उसे ईश्वर के स्मरण तक की याद नहीं रहती है और व्यक्ति के मार्ग से भटकने का भय रहता है। ऐसे में ईश्वर का स्वप्न में दिखाई देना आपको सही राह पर चलने का संकेत हो सकता है ताकि आप ग़लत कार्यों से दूर रहें और धर्म एवं भक्ति के मार्ग पर चलते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Sapne ka matalab Meaning to see god in dreams
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप हर तरफ से परेशानियों से घिरे हुए हैं और आपको कोई मार्ग नहीं सूझ रहा है। ऐसे समय में यदि सपने में आपको ईश्वर के दर्शन होते हैं तो एक आशा की किरण हो सकती है। ईश्वर आपको संकेत दे रहे हैं कि धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। उम्मीद नहीं खोनी चाहिए जल्दी ही समस्या का समाधान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapne ka matalab Meaning to see god in dreams
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्वप्न में ईश्वर को देखना शुभ है या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने उन्हें किस मुद्रा में देखा है। यदि आप सपने में भगवान को उग्र और क्रोधित मुद्रा में देखते हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आपको कोई भी गलत कार्य नहीं करने चाहिए और अगर आप कोई गलत काम कर रहे हैं तो स्वयं में सुधार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Sapne ka matalab Meaning to see god in dreams
god
सपने भगवान का आशीर्वाद मिलना

यदि आप सपने में भगवान को अपने घर में देखते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपके और परिवार के सदस्यों पर भगवान का आशीर्वाद पबना हुआ है। वहीं यदि आप सपने में अपने कार्य स्थल या स्कूल जैसे स्थान पर भगवान को देखते हैं, तो इसका अर्थ माना जाता है कि आपको अपने कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम करने की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed