चैत्र नवरात्रों के साथ ही हिंदू नव वर्ष भी शुरू हो गया है। इस साल में ग्रहों के योग और संयोग से इन राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो गया है।
हिंदू नववर्ष में इन राशि के जातकों के लिए शुरू हुआ शुभ समय, बन रहे अच्छे संयोग से चमकेगा भाग्य
ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांत के अनुसार, नए साल में ग्रह भी अपनी स्थिति बदलते हैं। इसलिए सभी राशियों पर अच्छा-बुरा असर होता है।
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए धन और लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही उनके बिगड़े काम बनेंगे।
वृष राशि - इन राशि वालों के लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। टैक्नीकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है।
मिथुन राशि- तन और मन स्वस्थ रहेगा। धन के देवता कुबेर देंगे बड़ा खजाना। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क राशि - इन राशि वालों के लिए तीर्थयात्रा के योग बन रहे हैं। उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि को पाने के भी योग बन रह हैं। देवी लक्ष्मी धन की बरसात करेंगी।
सिंह राशि - इस राशि वालों को स्वास्थ्य संबन्धी लाभ होगा। अगर कोई बीमारी परेशान कर रही है तो वह जल्द ही दूर हो सकती है। पैसों का भी लाभ होगा।
कन्या राशि- इन्हें धन लाभ हो सकता है। किसी उच्च अधिकारी से भी फायदा होगा। मनचाही सफलता मिलेगी।