फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Luck Upay: जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो आजमाएं ये ज्योतिष उपाय, सौभाग्य में बदल जाएगा दुर्भाग्य

Wed, 25 May 2022 12:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 25 May 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
Good Luck Upay these remedies bring good luck and prosperity in life
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो आजमाएं ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

Good Luck Upay: अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत से लोगों को जीवन में कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से कई बार लोग अपने भाग्य को कोसने लग जाते हैं। वहीं इसके विपरीत कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कम मेहनत में ज्यादा सफल हो जाते हैं। यदि आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी आप बार-बार असफल हो रहे हैं और भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप न सिर्फ अपनी सोई हुई किस्मत को जगा सकते हैं बल्कि तरक्की में आ रही किसी भी रुकावट को दूर कर सकते हैं।   तो चलिए जानते हैं दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए कुछ सरल ज्योतिष उपाय, जिन्हें करने से आपके जीवन से दुर्भाग्य हमेशा के लिए दूर हो जाएगा...  

Good Luck Upay these remedies bring good luck and prosperity in life
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो आजमाएं ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
सोई हुई किस्मत को जगाने के उपाय


गुरुवार के दिन रखें व्रत
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, तो उसे हर कार्य में निराशा ही हाथ लगती है। ऐसे में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गुरुवार को व्रत रखें। साथ ही इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से भगवान श्री हरि की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।  

Good Luck Upay these remedies bring good luck and prosperity in life
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो आजमाएं ये ज्योतिष उपाय - फोटो : istock
गाय और कुत्ते को जरूर खिलाएं रोटी

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि प्रतिदिन सुबह रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए। नियमित रूप से ये कार्य करने से पितृ दोष दूर होता है और व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही कार्य में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Luck Upay these remedies bring good luck and prosperity in life
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो आजमाएं ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
पक्षियों के लिए रखें पानी और खाना

नियमित रूप से पक्षियों को दाना डालें और किसी बर्तन में पीने के लिए पानी रखें। ऐसा करने से भी आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। साथ ही व्यक्ति को शुभ कार्यों की प्राप्ति होने लगती है।

विज्ञापन
Good Luck Upay these remedies bring good luck and prosperity in life
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो आजमाएं ये ज्योतिष उपाय - फोटो : Pixabay
घर में रखें मछलियां

घर में फिश एक्वेरियम रखें। इसमें दो गोल्डन फिश के साथ पांच मछली काले रंग की रखें। ये उपाय आपका दुर्भाग्य दूर करेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed