Good Luck Upay: अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत से लोगों को जीवन में कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से कई बार लोग अपने भाग्य को कोसने लग जाते हैं। वहीं इसके विपरीत कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कम मेहनत में ज्यादा सफल हो जाते हैं। यदि आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी आप बार-बार असफल हो रहे हैं और भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप न सिर्फ अपनी सोई हुई किस्मत को जगा सकते हैं बल्कि तरक्की में आ रही किसी भी रुकावट को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए कुछ सरल ज्योतिष उपाय, जिन्हें करने से आपके जीवन से दुर्भाग्य हमेशा के लिए दूर हो जाएगा...
Good Luck Upay: जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो आजमाएं ये ज्योतिष उपाय, सौभाग्य में बदल जाएगा दुर्भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार के दिन रखें व्रत
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, तो उसे हर कार्य में निराशा ही हाथ लगती है। ऐसे में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गुरुवार को व्रत रखें। साथ ही इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से भगवान श्री हरि की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।
हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि प्रतिदिन सुबह रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए। नियमित रूप से ये कार्य करने से पितृ दोष दूर होता है और व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही कार्य में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
नियमित रूप से पक्षियों को दाना डालें और किसी बर्तन में पीने के लिए पानी रखें। ऐसा करने से भी आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। साथ ही व्यक्ति को शुभ कार्यों की प्राप्ति होने लगती है।
घर में फिश एक्वेरियम रखें। इसमें दो गोल्डन फिश के साथ पांच मछली काले रंग की रखें। ये उपाय आपका दुर्भाग्य दूर करेगा।