माता लक्ष्मी जिस पर मेहरबान हो जाएं उसे किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है इसलिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी अपनी तरह से पूजा अर्चना करते हैं। मां लक्ष्मी वैभव और यश की देवी हैं। ये माता दुर्गा की तीन शक्तियों में से एक हैं। मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान रहती हैं। उनकी हथेलियां खुली हुई रहती हैं जिनसे धन वर्षा होती रहती है। जानते हैं माता लक्ष्मीं के मंत्र जिनके जाप से आप भी कर सकते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न..
इन मंत्रो के जाप से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, पैसों से जुड़ी हर समस्या फौरन होती है दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
अगर आप पर कर्ज है और आप उस कोशिश करने पर भी चुकी नहीं पा रहे हैं तो इस मंत्र का जाप करें। इसका जाप करने से पैसो की तंगी दूर होती है।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:!
इस मंत्र का जाप करने से सफलता प्राप्त होती है। हो सके तो इस मंत्र का जाप मां लक्ष्मी की चांदी या अष्टधातु की प्रतीमा के सामने करें।
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।
इस मंत्र का जाप करने से घर में किसी भी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। इस मंत्र का जाप स्टफीक की माला से करना चाहिए।
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:!
कोई भी शुभ कार्य करने से पहले या किसी काम से घर से बाहर निकलने से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सभी कार्य पूर्ण होते हैं।