फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2020: नाग पंचमी पर खुशहाली के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

Sun, 12 Jul 2020 06:36 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 12 Jul 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Nag panchmi 2020 Do these measures according to your zodiac sign
नाग पंचमी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

नाग पंचमी श्रावण मास में पड़ने वाला हिन्दुओं का एक प्रमुख पर्व है। सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को यानि हरितालिका तीज के एक दिन बाद नाग पंचमी का त्योहार मानाया जाता है। इस बार नाग पंचमी 25 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है। कुछ लोग नाग पंचमी के दिन काल सर्प दोष निवारण पूजा भी करवाते हैं।



नाग पंचमी पर शेष नाग, तक्षक नाग और वासुकी नाग की पूजा की जाती है। वासुकी नाग को भगवान भोलेशंकर अपने गले में धारण करते हैं। मान्यता है कि नागों की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। नाग पंचमी के दिन राशि के अनुसार पूजा करके आप भी शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

Nag panchmi 2020 Do these measures according to your zodiac sign
मेष राशि

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। जिन लोगों को राहु की पीड़ा है। उन्हें नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करने से राहु की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

 

Nag panchmi 2020 Do these measures according to your zodiac sign
वृष राशि

वृष राशि
इस राशि के लोग नागपंचमी के दिन से 40 दिनों तक नियमित रुप से रोजाना एक तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें। इससे राहु का प्रभाव कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag panchmi 2020 Do these measures according to your zodiac sign
मिथुन राशि

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक नाग पंचमी वाले दिन से शुरू करके 40 दिनों तक रोजाना किसी कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें। इससे इनके ऊपर से अशुभ ग्रहों की बाधा दूर होगी। 

विज्ञापन
Nag panchmi 2020 Do these measures according to your zodiac sign
कर्क राशि

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन से लेकर आठ दिनों तक लगातार बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय को करने से राहु का कष्ट दूर होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed