फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Stone: इस स्टोन को माना जाता है बहुत शुभ, जगा देता है सोया हुआ भाग्य

Tue, 23 May 2023 12:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 23 May 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Gem Astrology Tiger Stone Will Bring Good Fortune It Will Bring Success to Your Career
Tiger Stone: इस स्टोन को माना जाता है बहुत शुभ, जगा देता है सोया हुआ भाग्य - फोटो : iStock

Tiger Stone Benefits: प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में रत्नों का खास महत्व होता है। रत्न शास्त्र में ऐसे कई रत्नों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करते हैं। रत्न शास्त्र में जिंदगी के तमाम पहलुओं और उनसे जुड़ी समस्याओं को लेकर अलग-अलग रत्नों के बारे में बताया गया है। कुंडली में यदि कोई ग्रह दोष हो तो उससे संबंधित रत्न धारण करने से व्यक्ति को राहत मिलती है। आज हम एक ऐसे ही रत्न के बारे में जानेंगे जिसे धारण करने से जीवन की कई परेशानी दूर हो सकती है। इस रत्न का नाम है ‘टाइगर स्टोन’। वैसे तो टाइगर स्टोन को नवरत्नों में शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए इसे पहनने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते हैं इसे धारण करने से कौन से लाभ मिलते हैं...

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, दूर होंगे सभी दुख-दर्द 

Gem Astrology Tiger Stone Will Bring Good Fortune It Will Bring Success to Your Career
Tiger Stone: इस स्टोन को माना जाता है बहुत शुभ, जगा देता है सोया हुआ भाग्य - फोटो : iStock

टाइगर स्टोन धारण करने के फायदे
नाम की तरह इस रत्न में टाइगर जैसे पीले और काले रंग की धारियां होती हैं। यह रत्न सबसे अधिक प्रभावशाली और शीघ्र फल प्रदान करने वाला माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार टाइगर स्टोन को धारण करने से सूर्य और चंद्रमा मजबूत होते हैं। यह स्टोन तेजी से व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह स्टोन जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

Gem Astrology Tiger Stone Will Bring Good Fortune It Will Bring Success to Your Career
Tiger Stone: इस स्टोन को माना जाता है बहुत शुभ, जगा देता है सोया हुआ भाग्य - फोटो : iStock

किन लोगों को धारण करना चाहिए टाइगर स्टोन
टाइगर स्टोन मेष, धनु और मीन राशि वाले जातक धारण कर सकते हैं। धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी की सलाह अवश्य लें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि ये स्टोन कम से कम सवा आठ रत्ती का होना चाहिए।

Mahamrityunjaya Mantra: बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र, जानें जप विधि, हिंदी अर्थ एवं इससे होने वाले लाभ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gem Astrology Tiger Stone Will Bring Good Fortune It Will Bring Success to Your Career
Tiger Stone: इस स्टोन को माना जाता है बहुत शुभ, जगा देता है सोया हुआ भाग्य - फोटो : iStock

ये लोग भूलकर भी न धारण करें टाइगर स्टोन

रत्न शास्त्र के अनुसार टाइगर स्टोन का स्वामी ग्रह मंगल और सूर्य है। इसलिए वृषभ, तुला, मकर, कुंभ और कन्या राशि वाले लोग इसे भूल से भी न पहनें। इन राशि वालों को टाइगर स्टोन का शुभ फल नहीं मिलता है।

विज्ञापन
Gem Astrology Tiger Stone Will Bring Good Fortune It Will Bring Success to Your Career
Tiger Stone: इस स्टोन को माना जाता है बहुत शुभ, जगा देता है सोया हुआ भाग्य - फोटो : iStock

कब और कैसे करें धारण

  • किसी भी महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को ये रत्न धारण कर सकते हैं। सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करें।
  • चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करें।
  • वहीं मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन तर्जनी उंगली में इस स्टोन को धारण करें।
  • इसके अलावा शनिदेव की कृपा पाने के लिए टाइगर स्टोन को शनिवार के दिन मध्यमा उंगली में धारण कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed