फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश जी का ये मंत्र है बहुत प्रभावशाली, दिलाता है संकटों से मुक्ति

Tue, 09 Mar 2021 06:25 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 09 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
ganesh gayatri mantra importance benefits and chanting method in hindi
ganesha

सनातन धर्म में हर कार्य को करने से पहले श्री गणेश का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की पूजा से आरंभ किए गए कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है इसलिए गणेश जी को विघ्न विनाशक भी कहा जाता है। जहां पर गणेश जी विराजते हैं वहां रिद्धि-सिद्धि और धन-लाभ भी विराजते हैं। ऐसे में घर में शुभता का वास होता  है और आपके जीवन से दुखों का अंत होता है। वैसे तो अपने पिता भगवान शिव की तरह गणेश जी भी अतिशीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं किंतु कुछ मंत्रो का जाप करके आप चमत्कारिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन्हीं मंत्रों में से एक गणपति गयत्री मंत्र के बारे में बताया गया है। संकट के समय में यह मंत्र बहुत शुभफलदायी माना गया है। मान्यता अनुसार इस मंत्र का जाप सच्चे हृदय से करने पर मनुष्य का बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। जानिए इस मंत्र का महत्व और जाप की विधि

ganesh gayatri mantra importance benefits and chanting method in hindi
ganesha

गणेश गायत्री मंत्र
इस मंत्र को गणेश जी के मंत्रों के अंशों से जोड़कर बनाया गया है। इसका प्रयोग पुरोहितों द्वारा पूजा-पाठ के समय किया जाता है। लोग सिद्धिया प्राप्त करने के लिए भी इस मंत्र का जाप करते हैं। साधारण जन भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं परंतु कुछ बातों को ध्यान में अवश्य रखना चाहिए अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। जानते हैं गणेश गायत्री मंत्र, इसकी जाप विधि और ध्यान रखने योग्य बातें।

एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। 
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। 
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

 

ganesh gayatri mantra importance benefits and chanting method in hindi
गणेश जी

मंत्र जाप की विधि-

  • जिस दिन मंत्र जाप करना हो उस दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानदि करें।
  • इस दिन पीले या गेरूएं रंग के कपड़े पहनना शुभ रहता है।
  • तत्पश्चात किसी मंदिर में जाए, यदि संभव न हो तो घर में ही आसन लगाकर पूजा करें।
  • आसन पर बैठकरर भगवान गणेश का आवाह्न करें।
  • उन्हें सिंदूर, दूर्वा, गंध, अक्षत (चावल), सुगंधित फूल, जनेऊ, सुपारी, पान, फल, आदि चीजें अर्पित करें।
  • इसके बाद ध्यान लगाकर इस मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें।
  • इस तरह से प्रतिदिन जाप करने पर कुछ ही दिनों में आपको सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh gayatri mantra importance benefits and chanting method in hindi
गणेश जी

मंत्र जाप की अवधि के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

  • इस मंत्र के जाप की अवधि में ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य है। 
  • जब तक आप मंत्र जाप करें उन दिनों में हर प्रकार के नशे और मांसाहारी चीजों के सेवन से दूर रहें।
  • किसी के अहित के लिए इस मंत्र का जाप न करें।
     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed