{"_id":"604376818ebc3ee64c6c0b6d","slug":"know-about-the-auspicious-signs-related-to-money-and-good-luck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेब से पैसे गिरने या किसी के गिरे हुए पैसे मिलने से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जेब से पैसे गिरने या किसी के गिरे हुए पैसे मिलने से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे
कई बार हमारे पैसे जेब या पर्स से अचानक गिर जाते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को बहुत बुरा लगता है, क्योंकि मेहनत से कमाए हुए पैसों का अचानक से नुकसान होना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। इसी तरह से की बार जब हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमें पैसे पड़े हुए भी मिलते हैं। अचानक से पैसे मिलने पर हर किसी को प्रसन्नता होती है। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि पैसे मिलना और खोना दोनों ही एक दूसरे से परस्पर जुड़े हुए हैं। पैसे मिलने पर की बार हम अपने पास रख लेते हैं या फिर किसी जरूरतमंद को दे देते हैं, लेकिन क्या पैसे गिरना वाकई बुरा होता है? जानिए गिरे हुए पैसे मिलना या आपके पैसे गिरने का क्या होता है मतलब और कैसे बदल सकती है इससे आपकी किस्मत।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पैसों के गिरने को लेकर क्या है प्राचीन मान्यता
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की जेब से पैसे खासतौर पर यदि सिक्के गिरते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इस तरह से आपकी जेब से सिक्के गिरने का मतलब माना जाता है कि आपको आने वाले समय में व्यापार में या किसी सौदे में मुनाफा होने वाला है। कभी कभी देखने में आता है कि घर में या किसी से वाद-विवाद होने पर लोग गुस्से में आकर पैसों को फेंक देते हैं। यदि आप सिक्का जानबूझकर गिराते हैं या फिर पैसे फेंकते हैं तो इसे मां लक्ष्मी का निरादर होता है, जिससे आपको धन का नुकसान उठाना पड़ता है।
3 of 4
money
- फोटो : istock
किसी को देते हुए पैसे गिरने का मतलब
मान्यताओं के अनुसार यदि आप किसी को अगर किसी को दे रहे हैं और धोखे से अचानक पैसे गिर जाते हैं तो इसे स्पष्ट तौर पर यह दोनों लोगों के लिए एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको कहीं से रूका हुआ धन वापिस मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
सुबह-सुबह गिरे हुए पैसों का मिलना
पुरानी मान्यताएं कहती हैं कि यदि सुबह को कहीं जा रहे हैं और आपको सड़क किनारे पैसे गिरे हुए मिलते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको बहुत ही जल्द तरक्की प्राप्त होने वाली है। माना जाता है कि इस तरह मिले हुए पैसों को खर्च नहीं करना चाहिए। इन पैसों हमेशा अपने पास संभालकर रखना चाहिए। वहीं आपको अगर बहुत सारे पैसे मिलते हैं तो उन्हें उसके सही मालिक के पास पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए। ईमानदार लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।