Friday Born Personality Traits: हमारे जन्म की तारीख हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति सप्ताह के जिस दिन जन्म लेता है, उसके आधार पर उस व्यक्ति के स्वभाव और विशेषताओं के बारे में बताया जाता है। शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। साथ ही ये दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए भी उत्तम माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों का जन्म शुक्रवार के दिन होता है, उन लोगों पर मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह दोनों का प्रभाव अच्छा होता है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और ऐसे लोगों में क्या विशेषताएं होती हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...
2 of 6
शुक्रवार को जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग, जानिए इनकी कमियां और विशेषताएं
- फोटो : iStock
कैसा होता है शुक्रवार के जन्मे लोगों का स्वभाव?
शुक्रवार के जन्मे लोग हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इनमें बातों-बातों में किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने की अच्छी योग्यता होती है, जिससे इनकी मित्रता का दायरा बड़ा होता है। साथ ही अपने हंसी-मजाक वाले स्वभाव के कारण मित्रों में लोकप्रिय होते हैं।
3 of 6
शुक्रवार को जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग, जानिए इनकी कमियां और विशेषताएं
- फोटो : Istock
कला प्रेमी होते हैं शुक्रवार को जन्मे लोग
शुक्रवार जन्मे लोग बड़े कला एवं मनोरंजन प्रेमी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों को फिल्म, संगीत, फैशन इंडस्ट्री और लेखन जैसे क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होती है।
4 of 6
शुक्रवार को जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग, जानिए इनकी कमियां और विशेषताएं
- फोटो : istock
मन से चंचल होते हैं शुक्रवार को जन्मे लोग
ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म शुक्रवार के दिन होता है उन पर शुक्र ग्रह के प्रभाव की वजह से उनका मन चंचल होता है। जिसके कारण ये लोग प्यार के मामले में कभी एक जगह स्थिर नहीं रह पाते हैं। हालांकि जीवन में इन्हे एक बार अपना सच्चा प्यार मिल जाए तो ये जीवन भर उसका साथ पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी सफल होता है।
5 of 6
शुक्रवार को जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग, जानिए इनकी कमियां और विशेषताएं
- फोटो : istock
शुक्रवार को जन्मे लोगों कमियां
शुक्रवार को जन्मे लोगों की कमजोरियों की बात की जाए तो इनमें घमंड या अहम की भावना होती है। साथ ही संयम की भी कमी होती है। ज्योतिष के अनुसार ये लोग दिखावा करने में विश्वास रखते हैं और दूसरों के द्वारा खुद की बड़ाई सुनने में इन्हें खुशी महसूस होती है।