Fitkari Ke Upay: फिटकरी के इन उपायों से दूर होती हैं जीवन की समस्याएं, होने लगता है धन लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर आपने देखा होगा कि घर में बच्चे को या फिर किसी बड़े को बुरी नजर लग जाती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप फिटकरी को 7 बार अपने सिर से पांव तक वारें और फिर चारों दिशाओं में घुमा कर उस फिटकरी को बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर घर से कहीं दूर फेंक दें। इससे आपको बुरी नजर से मुक्ति मिलेगी।
तरक्की के लिए उपाय
यदि मेहनत के बाद भी आपको लगातार सफलता नहीं मिल रही है, तो आप फिटकरी के उपाय को कर सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रखें। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।
यदि आपके घर में हमेशा कलह का माहौल बना रहता है, तो इसके लिए अपने बेडरूम में बिस्तर के नीचे फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा निकाल जाएगी और घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
कर्ज मुक्ति के लिए फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे भारी पत्थर से दबा दें। ये उपाय आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलाएगी। ध्यान रहे ये उपाय आपको लगातार तीन बुधवार को करना है।