Vastu Dosh: भूलकर भी न करें दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल, होता है अशुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रों के अनुसार, जूते-चप्पलों का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। ऐसे में कभी भी दूसरों के जूते चप्पल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनके शनि दोष का असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में घड़ी को भी सकारात्मक, नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। घड़ी केवल हाथ में फैशन के लिए या फिर समय देखने के लिए ही नहीं पहनी जाती, बल्कि घड़ी का संबंध व्यक्ति के जीवन के अच्छे और बुरे समय से होता है। इसलिए आपको कभी भी दूसरों की घड़ी मांगकर पहनना अच्छा नहीं माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी अन्य के कपड़े पहनने से उस व्यक्ति की जीवन की नकारात्मक ऊर्जा भी कपड़ों के साथ आप पर आकर आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। वहीं सेहत की दृष्टि से भी ऐसा करना सही नहीं होता है। क्योंकि अगर उस व्यक्ति को कोई बीमारी या त्वचा संबंधी समस्या है, तो आप भी उससे संक्रमित हो सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सौभाग्य की निशानी माने जाने वाले गहने ना तो किसी के इस्तेमाल करने चाहिए और ना ही अपने गहने किसी दूसरे को पहनने के लिए देना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर गलत प्रभाव पड़ता है।