फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fitkari Ke Upay: फिटकरी के इन उपायों से दूर होती हैं जीवन की समस्याएं, होने लगता है धन लाभ

Wed, 27 Apr 2022 06:09 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 27 Apr 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Fitkari Ke Upay do these alum measures to remove negative energy
फिटकरी के ये उपाय बदले देंगे आपकी किस्मत - फोटो : iStock
Fitkari Ke Upay: हमारे आस-पास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जा मौजूद होती हैं, जो हमारे जीवन और दिनचर्या पर प्रभाव डालते हैं। हमारे आस-पास अगर नकारात्मक ऊर्जा मौजूद हों जीवन में कई परेशानी और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इनसे बचने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के जरिए जीवन की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी के कई उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है, जिन्हें करने से कई तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। सिर्फ यही नहीं, फिटकरी सेहत संबंधी समस्याओं के निदान में भी काफी प्रभावशाली है। फिटकरी के इन उपायों से घर का वास्तु दोष, कर्ज मुक्ति, धन लाभ और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज जानते हैं फिटकरी के कुछ लाभकारी उपायों के बारे में...

 
Fitkari Ke Upay do these alum measures to remove negative energy
फिटकरी के ये उपाय बदले देंगे आपकी किस्मत - फोटो : iStock
बुरी नजर दूर को करने के लिए उपाय 

अक्सर आपने देखा होगा कि घर में बच्चे को या फिर किसी बड़े को बुरी नजर लग जाती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप फिटकरी को 7 बार अपने सिर से पांव तक वारें और फिर चारों दिशाओं में घुमा कर उस फिटकरी को बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर घर से कहीं दूर फेंक दें। इससे आपको बुरी नजर से मुक्ति मिलेगी।

Fitkari Ke Upay do these alum measures to remove negative energy
फिटकरी के ये उपाय बदले देंगे आपकी किस्मत - फोटो : iStock

तरक्की के लिए उपाय 
यदि मेहनत के बाद भी आपको लगातार सफलता नहीं मिल रही है, तो आप फिटकरी के उपाय को कर सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रखें। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fitkari Ke Upay do these alum measures to remove negative energy
फिटकरी के ये उपाय बदले देंगे आपकी किस्मत - फोटो : iStock
गृह-क्लेश दूर करने के उपाय 

यदि आपके घर में हमेशा कलह का माहौल बना रहता है, तो इसके लिए अपने बेडरूम में बिस्तर के नीचे फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा निकाल जाएगी और घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Fitkari Ke Upay do these alum measures to remove negative energy
फिटकरी के ये उपाय बदले देंगे आपकी किस्मत - फोटो : iStock
कर्ज मुक्ति के उपाय 

कर्ज मुक्ति के लिए फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे भारी पत्थर से दबा दें। ये उपाय आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलाएगी। ध्यान रहे ये उपाय आपको लगातार तीन बुधवार को करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed