हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसका जीवन सुख और शांति से भरा हो। सुख-शांति का मतलब केवल धन-संपत्ति या भौतिक सुखों से नहीं है, बल्कि यह मानसिक और भावनात्मक संतुलन से भी जुड़ा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां तनाव, चिंता और प्रतिस्पर्धा हर कदम पर है, सुख-शांति की तलाश एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में आप फेंग शुई के कुछ उपायों को अपना सकते हैं, जिससे आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
Feng Shui Tips: सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं? फेंगशुई के ये चार उपाय बदल सकते हैं आपके घर का माहौल
आज के समय में हर कोई शांती और सूकून का समय व्यतीत करना चाहता है। इसके लिए आप फेंग शुई के कुछ उपाय अपना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
प्रवेश द्वार पर ध्यान दें
आपके घर का प्रवेश द्वार सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि यह वह जगह है जहां से घर में धन और समृद्धि की ऊर्जा प्रवेश करती है। अगर आपका मुख्य दरवाजा खोलते या बंद करते समय चरमराहट की आवाज आती है, तो तुरंत उसे ठीक करवाएं। ऐसी आवाजें नकारात्मकता फैलाती हैं और घर के सदस्यों के समग्र कल्याण को प्रभावित करती हैं। आप दरवाजे के कब्जों में कुछ बूंदें तेल डालकर इसे ठीक कर सकते हैं।
घर के सभी सामान को व्यवस्थित रखें
फेंग शुई के अनुसार, नियमित रूप से घर की सफाई और सभी सामानों को व्यवस्थित रखना चाहिए। अव्यवस्थित जगह कभी भी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित नहीं कर सकती। सबसे पहले, उन चीजों की लिस्ट बनाएं जिनसे आप छुटकारा पाना चाहते हैं। हर वीकेंड पर 30 मिनट का समय निकालकर अपने घर को व्यवस्थित करें। हमेशा छोटे हिस्सों से शुरुआत करें और फिर बड़े हिस्सों की ओर बढ़ें।
अपने बिस्तर को सही स्थिति में रखें
आपके बेडरूम में बिस्तर का व्यवस्थित होना आपके स्वास्थ्य, रिश्तों और समग्र कल्याण पर गहरा असर डालता है। फेंग शुई के अनुसार, आपके बिस्तर को 'कमांडिंग पोजीशन' में रखना चाहिए। इसका मतलब है कि जब आप बिस्तर पर लेटे हों, तो आपको बेडरूम के दरवाजे का सीधा नजारा मिलना चाहिए, लेकिन आप सीधे दरवाजे के सामने न हों। बिस्तर का सिरहाना हमेशा एक ठोस दीवार से सटा होना चाहिए, जो सुरक्षा और स्थिरता का भाव देता है।
आपको कभी भी अपने बाथरूम का निर्माण दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं करना चाहिए। इन दिशाओं में बने बाथरूम नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और धन व खुशियों को खत्म कर सकते हैं। बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए, इसे हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। जब उपयोग में न हो तो अपने टॉयलेट का ढक्कन और बाथरूम का दरवाजा बंद रखना चाहिए।"
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।