Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंगशुई टिप्स: धन-समद्धि के लिए घर में रखें फेंगशुई की ये 6 चीजें, खुल जाएंगे तरक्की और खुशहाली के रास्ते

Fri, 20 Nov 2026 01:29 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 20 Nov 2026 01:29 PM IST
सार

Feng Shui Tips: घर का वातावरण सकारात्मक और खुशहाल बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के वास्तु और फेंगशुई उपाय अपनाते हैं। फेंगशुई में कुछ खास वस्तुओं को सौभाग्य, धन और तरक्की का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों को घर में सही जगह पर रखने से सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसी 6 फेंगशुई वस्तुओं के बारे में, जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Feng shui tips for home 6 lucky things to keep in house that bring money and wealth
घर में रखें फेंगशुई की ये लकी चीजें - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips For Lucky Home Things: हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति, धन-दौलत और समृद्धि बनी रहे। इसके लिए लोग मेहनत करने के साथ-साथ कई तरह के वास्तु और फेंगशुई उपाय भी अपनाते हैं। चीनी फेंगशुई में कुछ विशेष वस्तुओं को सौभाग्य, धन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इन वस्तुओं को घर में सही स्थान पर रखने से आर्थिक परेशानियां कम करने और खुशहाली बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं फेंगशुई की ऐसी 6 खास चीजों के बारे में, जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।

Trending Videos
Feng shui tips for home 6 lucky things to keep in house that bring money and wealth
घर में रखें फेंगशुई की ये लकी चीजें - फोटो : Adobe Stock
1. हाथी की मूर्ति

फेंगशुई के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। हाथी को शक्ति, बुद्धिमत्ता और साहस का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का संचार होता है। इसके अलावा, इसे सफलता, धन और समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि हाथी की मूर्ति परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने में भी सहायक होती है।

Feng shui tips for home 6 lucky things to keep in house that bring money and wealth
घर में रखें फेंगशुई की ये लकी चीजें - फोटो : Adobe Stock
2. बांस का पौधा

घर में बांस या बैंबू का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ सुख-समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करता है। इसे तरक्की, खुशहाली और सफलता का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए घर में बैंबू का पौधा रखना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng shui tips for home 6 lucky things to keep in house that bring money and wealth
घर में रखें फेंगशुई की ये लकी चीजें - फोटो : Adobe Stock
3. धूप बत्ती

घर या मंदिर में धूप जलाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, धूप की सुगंध से घर का वातावरण शांत और सुगंधित बना रहता है। मान्यता है कि धूप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार बढ़ता है। इसके अलावा, इसे घर के वातावरण को शुद्ध करने और सुख-समृद्धि बनाए रखने से भी जोड़कर देखा जाता है।




फेंगशुई टिप्स: बेडरूम की सजावट में न करें ये गलतियां, रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट

विज्ञापन
Feng shui tips for home 6 lucky things to keep in house that bring money and wealth
घर में रखें फेंगशुई की ये लकी चीजें - फोटो : Adobe Stock
4. घोड़े की नाल

फेंगशुई के अनुसार, घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे या दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है। इसे सौभाग्य और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में घोड़े की नाल लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मकता का संचार होता है। इसके अलावा, इसे धन, सुख-समृद्धि और खुशहाली आकर्षित करने वाला भी माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed