Holika Dahan 2023: हर साल फाल्गुन माह में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली का त्योहार होलिका दहन के साथ ही शुरू होता है। होलिका दहन के अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल 07 मार्च को पूरे भारत में होलिका दहन किया जाएगा। फिर अगले दिन 08 मार्च को होली खेली जाएगी। हिंदू धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होलिका की आग में लोग जौ की बाल और शरीर पर लगाए गए उबटन को डालते हैं। माना जाता है कि होलिका दहन करने से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। होलिका दहन के वक्त अपने कपड़ों के रंगों का चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जरूरी है कि इस खास दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए।
Holika Dahan 2023: होलिका दहन के समय भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े, अन्यथा हो सकती है हानि
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
