फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elaichi Ke Upay: छोटी सी दिखने वाली इलायची आपको बना सकती है धनवान, जानिए इसके अचूक उपाय

Fri, 23 Aug 2024 03:40 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 23 Aug 2024 03:40 PM IST
सार

इलायची के कुछ टोटके आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि किस तरह से आप इलायची के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
elaichi ke upay astro benefits of cardamom in hindi
Elaichi Ke Upay - फोटो : freepik

भारतीय रसोई घर में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जिनका उपयोग ज्योतिष उपायों में किया जाता है। लगभग हर रसोई घर में छोटी इलायची मौजूद होती है। छोटी इलायची अपनी खुशबू के लिए जानी जाती है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि चाय और भोजन का स्वाद बढ़ाने वाली छोटी इलायची आपकी सोई हुई किस्मत जगा सकती है। असल में, इलायची सिर्फ एक मसाला ही नहीं है, बल्कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी कई उपायों के लिए इस्तेमाल होता है। इलायची को धन आकर्षित करने और समृद्धि लाने का एक शक्तिशाली उपाय माना जाता है। छोटी इलाइची के उपायों से जीवन की बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इलायची के कुछ टोटके आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप इलायची के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इलायची के कुछ अचूक उपाय जो आपके जीवन में धन और समृद्धि ला सकते हैं।

elaichi ke upay astro benefits of cardamom in hindi
Elaichi Ke Upay - फोटो : freepik
इलायची के चमत्कारी उपाय
आर्थिक स्थिती ठीक करने के लिए उपाय
अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि पैसे तो आते हैं, मगर पास में टिकते नहीं हैं। पैसे होते हुऐ भी अगर आप आर्थिक संकट से परेशान हैं तो आप अपने पर्स में या फिर और भी किसी और जगह 5 हरी इलायची रखें। ऐसा करने पर आय में वृद्धि होती है और पैसे कम खर्च होते हैं। 
elaichi ke upay astro benefits of cardamom in hindi
Elaichi Ke Upay - फोटो : freepik
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
यदि आपका शुक्र कमजोर है, तो एक लोटा जल में दो इलायची डालकर आधा जल होने तक उबालें। अब इसे पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली का जाप करें, इस उपाय को कर शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
elaichi ke upay astro benefits of cardamom in hindi
Elaichi Ke Upay - फोटो : freepik

नौकरी में प्रमोशन के लिए ये उपाय करें
नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रख दीजिए। फिर सुबह उठ कर किसी भी व्यक्ति को दे दीजिए। इससे आपको प्रमोशन मिल सकता है।

विज्ञापन
elaichi ke upay astro benefits of cardamom in hindi
Elaichi Ke Upay - फोटो : freepik

कॉलेज परीक्षा में सफलता के लिए
परीक्षा में सफलता पाने के लिए शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को सूर्यास्त से ठीक आधा घंटा पहले बड़ के पत्ते पर पांच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां और दो छोटी इलायची पीपल के वृक्ष के नीचे श्रद्धा भाव से रख आएं। साथ ही परीक्षा में सफल होने के लिए प्रार्थना करें। लगातार 3 गुरुवार तक ये उपाय करने से आपको जरूर सफलता मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed