फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2023: रामायण में भी है 'इस' पौधे का जिक्र, जिसकी पूजा से शनि-दोष से मिलती है राहत, जानें इसके लाभ

Tue, 24 Oct 2023 12:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 24 Oct 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2023 shami plant benefits and remedies in hindi shami-plant ke fayde
Dussehra 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

Shami Plant Benefits: हिंदू धर्म में पौधों की विशेष मान्यता है। घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़-पौधों को लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती हैं। हालांकि, कुछ पौधे बेहद शुभ माने जाते हैं। जिसमें शमी के पौधे का नाम शामिल है। शमी के पौधे को घर में रखने पर शनि दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके अलावा भगवान शिव को भी शमी का पौधा अत्यंत प्रिय है। ये पौधा घर में धन दौलत लाता है। इसलिए इसे धन आकर्षित वाला पेड़ कहा गया है। इसके पत्तों का इस्तेमाल भगवान गणपति और देवी दुर्गा की पूजा के लिए किया जाता है।



नवरात्रि के दसवें दिन यानी विजयादशमी पर इसकी विशेष रूप से पूजा की जाती हैं। ये भी कहा जाता है कि रावण के खिलाफ युद्ध शुरू करने से पहले, भगवान राम ने एक शमी के वृक्ष की पूजा की थी। तब से लेकर आजतक इसे लाभदायक माना जाता है। इसी कड़ी आइए जानते हैं शमी के पौधे के ज्योतिषी लाभ क्या है।
 

Trending Videos
Dussehra 2023 shami plant benefits and remedies in hindi shami-plant ke fayde
Dussehra 2023 - फोटो : istock

धन की बचत
आमतौर पर लोग कमाते तो हैं पर धन की बचत ना होने पर वह परेशान रहते हैं। ऐसे में शमी के पौधे की पूजा शुभ हो सकती हैं। शनिवार के दिन शमी के गमले की रेत में एक सुपारी और एक सिक्का गाड़ दें। फिर रोजाना शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके पास पैसे रुकेंगे। साथ ही धन की बचत भी हो सकती है।

Dussehra 2023 shami plant benefits and remedies in hindi shami-plant ke fayde
Dussehra 2023 - फोटो : istock

मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
धार्मिक मान्यता है कि शमी के पौधे को तुलसी के साथ लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं। आप शमी के पौधे को तुलसी के गमले के दाईं ओर रख दें। इसके बाद रोजाना तुलसी के पेड़ पर घी और शमी के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा बनी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2023 shami plant benefits and remedies in hindi shami-plant ke fayde
Dussehra 2023 - फोटो : iStock

मेहनत का फल
कठिन प्रयास करने के बाद भी अक्सर मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में शमी का पौधा आपके लिए शुभ हो सकता है। शनिवार को शमी का पौधा उत्तर दिशा में लगाएं। फिर उसकी पूजा करें। बाद में तांबे के लोटे में जल लेकर उसकी जड़ में चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको मेहनत का फल मिल सकता है। 

विज्ञापन
Dussehra 2023 shami plant benefits and remedies in hindi shami-plant ke fayde
Dussehra 2023 - फोटो : istock

बीमारी का इलाज
शमी के पौधे को ना केवल पूजा में बल्कि औषधि के क्षेत्र में भी खास माना गया है। ये कई बीमारियों जैसे मानसिक विकार, श्वसन मार्ग के संक्रमण, दाद, दस्त, के इलाज में उपयोग किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed