फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020 Muhurat Timing: इस दिवाली पर 499 साल बाद बन रहा है ग्रहों का ये अद्भुत संयोग, जानें किसे होगा लाभ

Tue, 10 Nov 2020 07:25 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 10 Nov 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 Muhurat Timing these planets form amazing sanyog afer 499 years on diwali
दिवाली 2020 - फोटो : अमर उजाला

Diwali 2020 Muhurat Timing: दिवाली का त्योहार शनिवार 14 नवंबर को है। इस दिवाली पर 499 साल बाद ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है जो संयोग साल 1521 में बना था। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि धनु में और शनि ग्रह अपनी स्वराशि मकर में स्थिति होंगे। जबकि शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। दिवाली पर ग्रहों का यही संयोग साल 1521 में भी था।

Diwali 2020 Muhurat Timing these planets form amazing sanyog afer 499 years on diwali
दिवाली 2020 - फोटो : amar ujala
इन राशियों के लिए होगा शुभ समय

देवगुरु बृहस्पति और शनि ग्रह के अपनी स्वराशि में होने से कई जातकों के लिए यह शुभ अवधि होगी। ऐसे में दिवाली का यह त्योहार  उनके लिए सुख-समृद्धि की सौगातें लेकर आएगा। दीपावली का त्योहार वृषभ, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार बीतने के संकेत दे रहा है। जबकि मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

Diwali 2020 Muhurat Timing these planets form amazing sanyog afer 499 years on diwali
इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग से दिवाली तक खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
11 से 14 नवंबर तक बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग

इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग से दिवाली तक खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जा रहा है और 11 नवंबर से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जो दिवाली यानि 14 नवंबर तक रहेगा। यह मुहूर्त वाहन खरीद से बहुत ही शानदार मुहूर्त होगा। इसके साथ ही व्यापारिक अनुष्ठान की शुरुआत करने के लिए भी यह अवधि बहुत लाभकारी सिद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 Muhurat Timing these planets form amazing sanyog afer 499 years on diwali
नरक चतुर्दशी पर स्नान का शुभ मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरक चतुर्दशी पर स्नान का शुभ मुहूर्त
नरक चतुर्दशी पर स्नान - सुबह 5:23 से सुबह 6:43 बजे तक रहेगा।
चतुर्दशी तिथि - दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगी।
अमावस्या तिथि - 15 नवंबर की सुबह 10.00 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
Diwali 2020 Muhurat Timing these planets form amazing sanyog afer 499 years on diwali
दीपावली 2020 - फोटो : Social media
दिवाली के दिन जरूर करें ये उपाय

दिवाली पर लक्ष्मी जी और गणेश महाराज की पूजा का विधान है। इसके अलावा आप इस दिन हनुमानजी, यमराज, चित्रगुप्त, कुबेर, भैरव, कुलदेवता और अपने पितरों का पूजन भी जरूर करें। वहीं धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी पूजा करें। इसके साथ ही दिवाली पूजा में आप श्रीसूक्त और विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed