सनातन धर्म में दीपवाली के त्योहार का अपना ही एक अलग महत्व है। दिवाली को पाँच दिन का महापर्व कहा जाता है। धनत्रयोदशी या धनतेरस भी दिवाली के महापर्वों में से एक है। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को है। इस त्योहार को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा की जाती है।
Dhanteras 2021: मात्र 5 रुपए में करें धनतेरस पर यह अचूक उपाय, नहीं होगी धन की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबुत धनिया से करें अपनी आर्थिक समस्या दूर
इस टोटके को अपनाकर मात्र 5 रुपये में आप अपनी आर्थिक परेशानी को दूर कर सकते हैं। आप धनतेरस के दिन पांच रुपए की साबुत धनियां खरीदें और माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के सम्मुख रख दें। इसके बाद अपनी मनोकामना बताकर कुछ धनिया बगीचे में बो दें और कुछ को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से जल्द से जल्द आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी।
दीपदान से मिलेगी आपको कर्ज मुक्ति
जैसा कि आप जानते हैं कि दिवाली का आरंभ धनतेरस के दिन से माना जाता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए और खुद को कर्ज से मुक्त करने के लिए आप धनतेरस के दिन 5 रुपए के दिये खरीद कर लाएं और घर के बाहर दीप माला बनाकर जलाएं। ऐसा करने से न सिर्फ आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी बल्कि साथ ही अकाल मृत्यु का भी भय नहीं होगा।
माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं
हिन्दू धर्म के सभी शुभ काम में बताशे का प्रयोग भोग के रूप में किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, बताश माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग है। मां की हर पूजा में बताशे का प्रयोग किया जाता है। धनतेरस की पूजा में मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे आपकी तिजोरी में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
तिजोरी पर उल्लू की तस्वीर चिपकाएं
ऐसी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक उर्जा का नाश करता है। उल्लू तस्वीर को धनतेरस के दिन तिजोरी या अलमारी में जहां धन रखते हैं वहां चिपका दें। उल्लू की तस्वीर धन स्थान में होने से धन का आगमन बढ़ता है और घर में बरकत आती है।