फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि घर में रखा है गंगाजल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Mon, 25 Oct 2021 07:16 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
know the rules of keeping ganga jal  do not do these mistakes keeping gangajal at home
घर में गंगाजल रखने के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

सनातन धर्म में गंगा नदी को देवी के रुप में निरुपित किया गया है। मां गंगा को इस युग में भी पापतारिणी कहा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां गंगा मोक्ष प्रदान करने वाली हैं। आज के युग में भी लोगों में गंगा के प्रति गहरी आस्था है। गंगा में स्नान करने के साथ ही लोग गंगाजल को अपने घरों में लाकर भी रखते हैं व विभिन्न पूजा-अनुष्ठानों में गंगाजल का उपयोग किया जाता है। घर में गंगाजल रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है लेकिन इसे घर में रखते समय कुछ बातों का यदि ध्यान न दिया जाए तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

know the rules of keeping ganga jal  do not do these mistakes keeping gangajal at home
गंगाजल - फोटो : istock

इन पात्रों में नहीं रखना चाहिए गंगाजल
अक्सर देखने में आता है कि लोगों के घरों में गंगाजल को प्लास्टिक की बोतलों या डिब्बे आदि में भरकर रखा जाता है लेकिन इस तरह से भूलकर भी गंगाजल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक को शुद्ध नहीं माना जाता है। गंगाजल को हमेशा किसी पवित्र पात्र में रखना चाहिए। गंगाजल रखने के लिए तांबा, पीतल, मिट्टी या चांदी का पात्र उत्तम माना जाता है।

know the rules of keeping ganga jal  do not do these mistakes keeping gangajal at home
गंगाजल - फोटो : istock

भूलकर भी न करें ये कार्य
यदि आपके घर में गंगाजल रखा हुआ है तो सात्विकता व सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिस स्थान पर गंगाजल रखा हो वहां पर भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए और किसी प्रकार से नशीली चीजों का प्रवेश घर में नहीं होना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो पाप के भागीदार बनते हैं, इसके साथ ही ग्रह दोष भी लगता है जिसके कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the rules of keeping ganga jal  do not do these mistakes keeping gangajal at home
अंधेरे स्थान पर न रखें गंगाजल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ऐसे स्थान पर न रखें गंगाजल
गंगाजल को कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां पर अंधेरा रहता हो। गंगाजल बेहद पवित्र होता है इसलिए इसे रखते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जहां पर गंगाजल रखा है वहां किसी तरह से गंदगी नहीं होनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
know the rules of keeping ganga jal  do not do these mistakes keeping gangajal at home
गंगाजल को कभी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इस तरह लगता है दोष
गंगाजल को छूने से पहले अच्छी तरह से हाथों को धो लेना चाहिए, भूलकर भी कभी गंगाजल को गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। माना जाता है कि इससे दोष लगता है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed