फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, जानिए आपके लिए क्या खरीदना रहेगा शुभ

Wed, 27 Oct 2021 08:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2021 buy things according to the zodiac sign to get auspicious benefits
dhanteras - फोटो : dhanteras

कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने पर घर में सुख समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दो दिन पूर्व भगवान धन्वंतरि का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं जब भगवान धन्वंतरि का अवतरण हुआ था तब उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार धनत्रयोदशी के दिन देवी लक्ष्मी, धन के देवता भगवान कुबेर के साथ, समुद्र मंथन के दौरान निकली थीं। धनतेरस के दिन सोना या चांदी जैसी कीमती धातु खरीदना भी घर में देवी लक्ष्मी का स्वागत करने के संकेत के रूप में शुभ माना जाता है। परंतु धनतेरस के दिन अगर आप राशि के अनुसार खरीदारी करेंगे तो यह आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगा। आइए जानते हैं जातकों को राशि के अनुसार क्या खरीदारी करनी चाहिए। 

dhanteras 2021 buy things according to the zodiac sign to get auspicious benefits
mesh rashi

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। ये उनके लिए बहुत ही लाभकारी होगा। चांदी खरीदने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।

dhanteras 2021 buy things according to the zodiac sign to get auspicious benefits
vrish rashi

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी की वस्तु या आभूषण खरीदना बहुत ही शुभ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए वृष राशि वालों को अपने धन में वृद्धि करने के लिए चांदी की वस्तु खरीदना बड़ा ही शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2021 buy things according to the zodiac sign to get auspicious benefits
mithun rashi

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा। मान्यता है कि आभूषण खरीदने से घर में धन संपदा बनी रहती है। ऐसा करने से आप पर भगवान धन्वंतरि की कृपा बरसेगी। 

विज्ञापन
dhanteras 2021 buy things according to the zodiac sign to get auspicious benefits
kark rashi

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक चांदी का श्रीयंत्र धनतेरस के दिन ले सकते हैं। श्रीयंत्र लेने के बाद कुछ और भी खरीदें तो भी शुभ रहेगा और आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी, आप पर देवी महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed