लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज लव-अफेयर को लेकर समय अनुकूल रहेगा। प्रियतम से पूर्ण सहयोग मिलेगा। दिवाली या रही है आप अपने प्रियजन को उपहार भी दे सकते हैं। विवाहित जीवन में जीवनसाथी के कामकाज की चिंता रहेगी।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): किसी समारोह में आप जीवनसाथी के साथ जा सकते हैं। वहां पर आपकी कला को सराहा जायेगा। कोई नया साथी या दोस्त पार्टी में मिल सकता है। लव मैरिज के इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा पूरी होगी, आप इसे अपना दिवाली गिफ्ट समझ सकते हैं।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): विवाहित जीवन में लाइफ पार्टनर या प्रेमी से लड़ाई भी हो सकती है। पर त्योहार का मौसम है अपने ईगो को साइड में रखकर उन्हें प्यार सा दिवाली गिफ्ट देकर मनाएं। ध्यान रखिए रिश्ते बहुत जरूरी हैं। आप जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही आपको प्राप्त होगा।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव लाइफ जी रहे लोग नए रिश्ते की तलाश कर सकते हैं। जीवनसाथी के बीच की अनबन दूरी बढ़ा सकती है इसलिए झगड़ा न करें। दिवाली में उपहार देना चाहते हैं तो विवाहित जीवन में प्रेम बढ़ाएं तभी लाइफ पार्टनर हर कदम पर आपका साथ निभाएगा।