अहोई अष्टमी का उपवास संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए किया जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके अहोई की कथा Ahoi ashtami katha पढ़ती हैं। कहा जाता है कि अहोई माता की पूजा करने से मां पार्वती अपने पुत्रों की तरह आपके बच्चों की भी रक्षा करती हैं। इस व्रत में शाम को तारों अर्घ्य दिया जाता है और इसके बाद ही व्रत पूरा होता है। ज्योतिषशास्त्र Astrology के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती के अहोई स्वरूप की आराधना की जाती है। इस दिन नि:संतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इस वर्ष 28 अक्टूबर 2021 को अहोई अष्टमी Ahoi Ashtami मनाई जाएगी। इस बार की अहोई अष्टमी इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन गुरु-पुष्य नक्षत्र Guru pushya nakshatra भी लग रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार अगर माताएं इस शुभ योग में अपनी राशि zodiac के अनुसार इन उपायों को करेंगी तो उनकी संतान को हमेशा सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार माताओं को ऐसे क्या उपाय करने चाहिए जिसका सीधा फल उनकी संतान को प्राप्त हो ।
Ahoi Ashtami 2021: संतान की तरक्की के लिए राशि अनुसार अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन