फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र ग्रह को मजबूत करने और धन प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप

Sat, 07 Nov 2020 10:21 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 07 Nov 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Chant this mantra to strengthen Venus shukra and gain wealth
venus planet

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य और संपन्नता प्राप्ति का ग्रह माना जाता है। कुंडली में बलवान शुक्र जातक को राजा के समान जीवन प्रदान करता है। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। प्रेम संबंधो के लिए भी शुक्र ग्रह ही जिम्मेदार होता है। मजबूत शुक्र वाले व्यक्तियों को जीवन में प्रेम की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है। उन्हें धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। इसलिए शुक्र का ग्रह मजबूत होना आवश्यक है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ शुक्र ग्रह का भी होता है, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने के साथ शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय भी किए जा सकते हैं। ग्रहों को मजबूत बनाने के लिए मंत्र जाप सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना गया है। जानते हैं शुक्र मजबूत करने का मंत्र

Chant this mantra to strengthen Venus shukra and gain wealth
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अगर आपका शुक्र कमजोर है, जिसके कारण आपको अशुभ फलों की प्राप्ति हो रही है तो प्रतिदिन शुक्र के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 
हिमकुंद मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम्।
सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्।।

अगर आप प्रतिदिन नहीं कर सकते हैं तो शुक्रवार के दिन मंत्र जाप जरुर करें।

Chant this mantra to strengthen Venus shukra and gain wealth
mantra jaap
मंत्र जाप करने का समय और विधि
जिस दिन आपको मंत्र जाप करना हो उस दिन सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और श्वेत वस्त्र धारण करें। उसके बाद घर के देवस्थान में देवी-देवताओं को प्रणाम करके पूजन करें और भूमि पर आसन लगाएं। आसन पर बैठ कर पहले शुक्र ग्रह का ध्यान करते हुए प्रणाम करें। मंत्र का जाप कम से कम एक माला अवश्य करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chant this mantra to strengthen Venus shukra and gain wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये बुध शांति मंत्र-
शुक्र ग्रह के मंत्र के साथ बुध ग्रह की शांति का जाप भी करना चाहिए। शुक्र मंत्र के साथ बुध शांति ग्रह का जाप करने से इसका प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते पुष्पदंत तीर्थंकराय।। 
अजितयक्ष महाकालियक्षी सहिताय ॐ आं क्रों ह्रीं ह्र:।।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed