फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिवार और मंगलवार के दिन यह उपाय करने से प्राप्त होगी हनुमान जी की कृपा, मिलेगी कार्य बाधा से मुक्ति

Sat, 07 Nov 2020 10:12 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 07 Nov 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
By taking these measures on Saturday and Tuesday you get the blessings of Lord Hanuman you get success
हनुमान जी

माना जाता है हनुमान जी एक मात्र ऐसे देवता है जो कलयुग में भी धरती पर मौजूद हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का दिन बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की आराधना करने जातक को भय से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी की आराधना करने से शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। इसलिए शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी से संबंधित उपाय किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार अगर शनिवार और मंगलवार के दिन कुछ आसान से उपाय करने से आप समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। 

By taking these measures on Saturday and Tuesday you get the blessings of Lord Hanuman you get success
हनुमानजी

किसी मंगलवार या शनिवार के दिन प्रातःकाल पीपल के कुछ पत्ते लेकर उन पर चंदन से भगवान राम का नाम लिखें। इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी के गले में पहनाएं। हनुमान जी राम भक्त हैं वे इससे हनुमान जी अत्यधिक प्रसन्न होते हैं।

By taking these measures on Saturday and Tuesday you get the blessings of Lord Hanuman you get success
हनुमानजी

किसी पीपल के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं। जल चढ़ाने के पश्चात पीपल की सात बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करने के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपको हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
By taking these measures on Saturday and Tuesday you get the blessings of Lord Hanuman you get success
हनुमानजी

अगर आप बहुत मेहनत कर रहे हैं फिर भी सफलता प्राप्त नहीं मिल पा रही है तो एक नींबू और चार लौंग लेकर हनुमान मंदिर में जाएं, उसके बाद लौंग को नींबू में लगा दे। हनुमान जी को प्रणाम करने के बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ संपन्न हो जाने के बाद हनुमान जी से सफलता की प्रार्थना करें। नींबू को लेकर वापस आ जाएं। जब कोई कार्य करें तो उस नींबू को अपने साथ रखें। इस उपाय को करने से आपको कार्यों में सफलता मिलती है। 

विज्ञापन
By taking these measures on Saturday and Tuesday you get the blessings of Lord Hanuman you get success
हनुमान चालीसा का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रात के समय किसी हमुमान मंदिर में जाकर चौमुखी दीपक प्रज्वलित करें। दीपक जलाने के बाद हनुमान जी को प्रणाम करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को प्रतिदिन नियमित रुप से करने पर आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हनुमान जी की कृपा से धन-धान्य की प्राप्ति भी होती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed