Chandra Dosh Upay: कर्क राशि के स्वामित्व वाले चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में मन का कारक कहा गया है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में चंद्रमा बलवान हो तो जातक मानसिक रूप से बहुत मजबूत होता है। मजबूत चंद्रमा व्यक्ति को सुन्दर, आकर्षक और गुणी बनाता है। वहीं चंद्रमा अशुभ हो तो व्यक्ति को मानसिक बीमारी, नींद की कमी, निर्णय लेने में मुश्किल होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से अशांत रहता है। कमजोर चंद्रमा वाला व्यक्ति आसानी से तनाव का शिकार हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अशुभ चंद्रमा की वजह से कौन सी बीमारी होती है और इसे सही करने के ज्योतिष उपाय क्या हैं...
Chandra Dosh: अशुभ चंद्रमा व्यक्ति को बनाता है कई बीमारियों का शिकार, जानिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष जानकारों के अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा के अशुभ होने से व्यक्ति को जल संबंधी रोग होते हैं। जैसे- मूत्राशय संबंधी रोग, मधुमेह, अतिसार, अनिद्रा, नेत्ररोग, पागलपन, पीलिया, मानसिक पीड़ा, मानसिक थकान, दमा और फेफड़ों के रोग हो सकते हैं।
चंद्रमा के अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो जातक को विशेषज्ञ की सलाह लेकर चांदी की अंगूठी में असली मोती धारण करना चाहिए। इसके अलावा चांदी का चकोर टुकड़ा अपनी जेब या पर्स में हमेशा के लिए रखना भी शुभ फलदायी होता है।
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे, जानें उपहार में क्या देना होता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का संबंध मां और मामा से भी होता है। ऐसे में चंद्रमा अशुभ होने पर अपनी मां को ज्यादा से ज्यादा प्रसन्न रखें। मां के आशीर्वाद से कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है।
शुद्ध जल में कच्चा दूध मिलाकर नियमित रूप से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही हर महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा को गाय के दूध की खीर का भोग लगाएं और फिर परिवार सहित खाएं। कहा जाता है कि इससे शीघ्र लाभ होने लगता है।