फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती है भाई को राखी? जानिए क्या है पौराणिक मान्यता

Wed, 23 Aug 2023 07:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 23 Aug 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat What Is Time Of Bhadra And Rahukaal On Raksha Bandhan
भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती है भाई को राखी? जानिए क्या है पौराणिक मान्यता - फोटो : iStock

Raksha Bandhan 2023: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार सावन पूर्णिमा 30 अगस्त 2023 को है। पूरे भारत में यह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार बहन और भाई के आपसी प्रेम और स्नेह का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधती हैं। लेकिन रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले भद्रा काल और राहुकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं होता है। मान्यता है कि भद्रकाली में किसी भी तरह के शुभ कार्य करने पर उसमें सफलता नहीं मिलती। तो चलिए जानते हैं रक्षा बंधन के दिन भद्राकाल में भाई की कलाई पर राखी क्यों बांधनी चाहिए...

Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और महत्व 

Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat What Is Time Of Bhadra And Rahukaal On Raksha Bandhan
भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती है भाई को राखी? जानिए क्या है पौराणिक मान्यता - फोटो : iStock

भद्रा में राखी न बंधवाने के पीछे एक कथा प्रचलित है, जिसके अनुसार लंका के राजा रावण ने अपनी बहन से भद्रा के समय ही राखी बंधवाई थी। कहा जाता है कि भद्राकाल में राखी बांधने के कारण ही रावण का सर्वनाश हुआ था। ऐसे में इसी मान्यता के आधार पर जब भी भद्रा लगी रहती है उस समय बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी नहीं बांधती है।

Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat What Is Time Of Bhadra And Rahukaal On Raksha Bandhan
भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती है भाई को राखी? जानिए क्या है पौराणिक मान्यता - फोटो : iStock

एक अन्य मान्यता के अनुसार भद्रा शनिदेव की बहन है। न्याय के देवता शनिदेव की तरह भद्रा भी उग्र स्वभाव की हैं। कहा जाता है कि भद्रा को ब्रह्मा जी ने शाप दिया कि जो भी भद्राकाल में किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करेगा, उसमें उसे सफलता नहीं मिलेगी।

Onam 2023: कब से हो रही है ओणम की शुरुआत, जानिए इस पर्व का महत्व और खास बातें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat What Is Time Of Bhadra And Rahukaal On Raksha Bandhan
भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती है भाई को राखी? जानिए क्या है पौराणिक मान्यता - फोटो : iStock

भद्रा के अलावा राहुकाल में भी किसी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा रहित समय में मनाना चहिए।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat What Is Time Of Bhadra And Rahukaal On Raksha Bandhan
भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती है भाई को राखी? जानिए क्या है पौराणिक मान्यता - फोटो : iStock

इस साल भी सावन पूर्णिमा वाले दिन यानी 30 अगस्त को दिनभर भद्रा का साया है। ऐसे में आप 30 अगस्त को रात में 9 बजे के बाद या फिर 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक भाई को राखी बांध सकती हैं। इस समय भद्रा नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed