फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे, जानें उपहार में क्या देना होता है शुभ

Tue, 22 Aug 2023 09:45 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 22 Aug 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas Brother should not give such gifts to sister on Rakhi
रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे - फोटो : iStock

Raksha Bandhan 2023: भारत में वैसे तो कई तरह के पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अलग ही महत्व होता है। हर साल ये पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत कर देता है। राखी यूं तो कहने को रेशम की कच्ची डोर होती है, लेकिन यह भाई बहन के मजबूत रिश्ते की निशानी मानी जाती है। रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं, लेकिन उपहार देते समय ध्यान रखना चाहिए कि आप कैसा उपहार दे रहे हैं। दरअसल कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जिन्हें उपहार में देना सही नहीं रहता है। चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर बहन को उपहार में क्या देना चाहिए और क्या नहीं... 

Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas Brother should not give such gifts to sister on Rakhi
रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे - फोटो : iStock
रक्षाबंधन पर बहन को दें ऐसे उपहार

रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को उपहार में शिक्षा की सामग्री, जैसे कोई डायरी, पैन, मोबाइल या लैपटॉप आदि चीजें दे सकते हैं। ज्योतिष में बुध को बहनों का कारक माना गया है। ऐसे में शिक्षा से संबंधित चीजें देना शुभ रहेगा। 

Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas Brother should not give such gifts to sister on Rakhi
रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे - फोटो : iStock

रक्षाबंधन पर बहन को उपहार स्वरूप उनकी पसंद के वस्त्र भी दे सकते हैं। वैसे भी महिलाओं को कपड़ों की शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है। स्त्रियों में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और उन्हें खुशी देने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas Brother should not give such gifts to sister on Rakhi
रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे - फोटो : iStock

रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को तोहफे में कपड़े, आभूषण, किताबें, म्यूजिक सिस्टम या फिर सोने चांदी के सिक्के आदि तोहफे में दे सकते हैं। ये चीजें उपहार में देने से भाई बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas Brother should not give such gifts to sister on Rakhi
रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे - फोटो : iStock
रक्षाबंधन पर बहन को भूल से भी न दें ऐसे उपहार 

कुछ लोग बहनों को रक्षाबंधन के अवसर में उनकी पसंदीदा चप्पल या फिर सेंडल उपहार में देते हैं, लेकिन जूते चप्पल देना सही नहीं माना जाता है। इसके अलावा किसी को भी उपहार में नुकीली और धारदार चीजें नहीं देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed