फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सभी 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Fri, 05 May 2023 03:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 05 May 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Ka Rashiyon Par Prabhav lunar eclipse effect on all zodiac signs in hindi
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2023 Ka Rashiyo Par Prabhav: आज यानी 5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। वहीं देर रात 1 बजे समाप्त हो जाएगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इस चंद्र ग्रहण को दुनियाभर के कुछ ही हिस्सों में देखा जा सकेगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर होगा। कुछ राशियों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ होगा तो वहीं कुछ के लिए अशुभ। ऐसे में चलिए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा-



Chandra Grahan 2023: आज रात 8:44 बजे से लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं 


 
Chandra Grahan 2023 Ka Rashiyon Par Prabhav lunar eclipse effect on all zodiac signs in hindi
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : amar ujala

मेष राशि
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। चंद्र ग्रहण वाले दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इससे भविष्य में नुकसान हो सकता है। 

Chandra Grahan 2023 Ka Rashiyon Par Prabhav lunar eclipse effect on all zodiac signs in hindi
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : amar ujala

वृष राशि
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार वृष राशि वालों पर भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। शत्रुओं की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सेहत भी खराब हो सकती है।

Chandra Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का पहला चंद्र ग्रहण, हो जाएं सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Ka Rashiyon Par Prabhav lunar eclipse effect on all zodiac signs in hindi
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : Social Media

मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण के दौरान मिथुन राशि में मंगल-शुक्र एक साथ विराजमान होंगे और इसलिए यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों को लाभ प्रदान करेगा। यदि आपका पैसा काफी समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा । यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Ka Rashiyon Par Prabhav lunar eclipse effect on all zodiac signs in hindi
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed